फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में अमृत की तरह है गोंद के लड्डू, रोजाना केवल एक ही खाने से सेहत को होंगे इतने सारे फायदे

Tue, 26 Nov 2019 10:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
different benefits of gond ke laddu

सर्दियों के मौसम में जरूरी है कि शरीर को अंदर से गर्म रखा जाए। कुछ लोगों को तो बहुत ज्यादा ठंड  भी लगती है। इसका कारण है शरीर का कमजोर होना। इसलिए सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गोंद एक बढ़िया विकल्प है। गोंद प्रकृति से मिला एक अनोखा उपहार है। जिसको खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं। 


 
different benefits of gond ke laddu

अक्सर आपने सुना होगा कि गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गोंद से बने लड्डू खाने को दिए जाते हैं। गोंद बबूल के कांटेवाले पेड़ से मिलता है जो कि पानी में बड़ी ही आसानी से घुल जाता है। तो चलिए जानें गोंद खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।


 
different benefits of gond ke laddu
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

गोंद को भून को उसका लड्डू बनाकर खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है। गोंद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। तभी सर्दियों के मौसम में गोंद खाने की सलाह दी जाती है। ताकि सर्दी-जुकाम आसानी से न हो पाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
different benefits of gond ke laddu
हड्डियों को मजबूत बनाता है

रोज रात को सोने से पहले गोंद के बने एक लड्डू के साथ गर्म दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ये मांसपेशियों के साथ ही रीढ़ की हड्डी के लिए भी उत्तम है।


 
विज्ञापन
different benefits of gond ke laddu
कमजोरी को करे दूर

गोंद खाने की सलाह अक्सर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दी जाती है। इसका कारण है कि गोंद को आहार में शामिल करने से इस समय होने वाली हर तरह की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी अगर किसी को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है तो उसे गोंद का सेवन रोजाना करना चाहिए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed