फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दियों में खाएं प्रोटीन से भरपूर एग समोसा, आसान है रेसिपी

Thu, 09 Dec 2021 08:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Dec 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
Crispy Egg Samosa In Hindi Healthy Snacks Recipes
एग समोसा रेसिपी - फोटो : istagram/fusionfoods

दिनभर के कामकाज के बाद शाम की गर्मागर्म चाय आपके मन मष्तिष्क को रिलैक्स करती है। शाम में लगने वाली हल्की भूख को कम करने के लिए साथ मे स्नैक्स चाय के स्वाद को अधिक बढ़ा देता है। ऐसे में स्नैक्स स्वादिष्ट के साथ हेल्दी भी होना चाहिए। स्नैक्स की बात हो तो चाय के साथ समोसा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्नैक्स है।  क्रिस्पी मसालेदार समोसा देसी फूड पसंद करने वालो के लिए समोसा टेस्टी स्नैक्स है। साथ ही अगर क्रिस्पी मसालेदार समोसा प्रोटीन से भरपूर हो तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है। ऐसे में समोसा लवर्स के लिए ये रेसिपी है। आप शाम की चाय के साथ एग समोसा ट्राई कर सकते हैं। एग समोसा खाने में लजीज होता है। वहीं शरीर के लिए भरपूर पोषणयुक्त भी होता है। आलू, गाजर और अन्य सब्जियों से समोसे की स्टफिंग साॅफ्ट रहती है लेकिन क्रिस्पी भी होता है। चलिए जानते हैं एग समोसा बनाने की आसान रेसिपी।

Crispy Egg Samosa In Hindi Healthy Snacks Recipes
एग समोसा रेसिपी - फोटो : Pixabay

एग समोसा बनाने की सामग्री 

अंडे, कद्दूकस किया हुआ आलू, बारीक कटा प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और रिफाइंड तेल। 

 

Crispy Egg Samosa In Hindi Healthy Snacks Recipes
एग समोसा रेसिपी - फोटो : istock

एग समोसा बनाने की रेसिपी 

स्टेप 1- एक कटोरे में 300 ग्राम मैदा आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक मिला लें। फिर तेल डालकर चिकना गूंथ लें और एक-दो घंटे आटे को सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 2- अब एक पैन में तेल गर्म करके बारीक कटे हुए चार प्याज, हरी मिर्च को सुनहरा भून लें। उसमें एक कद्दूकस किया हुआ आलू और गाजर मिलाकर भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crispy Egg Samosa In Hindi Healthy Snacks Recipes
एग समोसा रेसिपी - फोटो : pixabay

स्टेप 3- फिर नमक और हरा धनिया मिलाकर ढककर आलू और गाजर के नरम होने तक पका लें। 

स्टेप 4- लगभग 5-7 मिनट में सब्जी पक जाएगी तो उसमें 6 अंडे तोड़ कर गलने तक पकाएं। बाद में आंच बंद करके ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

स्टेप 5- तब तक आटे की छोटी लाई बनाकर छोटी और पतली चपाती की तरह बेल लें। 
 

विज्ञापन
Crispy Egg Samosa In Hindi Healthy Snacks Recipes
एग समोसा रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- चपाती पर अंडे के मिश्रण को रखें और त्रिकोण आकार में समोसे के जैसा शेप दें। 

स्टेप 7- चपाती के किनारों पर हल्का पानी लगाकर समोसे को सील कर लें।

स्टेप 8- इस तरह कई समोसे बना लें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करके तैयार समोसे को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।

एग समोसा तैयार है। चटनी और चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed