फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: ऑर्डर से मंगाए गए बाहर का खाना कहीं घर पर न पहुंचा दे खतरनाक वायरस, जानिए बचाव के तरीके

Sun, 19 Apr 2020 08:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 19 Apr 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
coronavirus prevention tips virus reaches home by outside food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली के एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना से संक्रमित होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में लोग अब बाहर से खाना मंगाने से डर रहे हैं। कोरोना वायरस के इस संकट के बीच भले ही खाना डिलिवर करने वाली संस्थाएं सुरक्षा और सावधानी बरतने का वादा लगातार कर रही हैं, लेकिन फिर भी डर होना स्वभाविक है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कोरोना वायरस के संकट के समय ही फूड डिलिवरी को लेकर खतरा है बल्कि आम दिनों में भी यह रिस्क उतना ही होता है। बाहर से खाना मंगाने को लेकर लोग हमेशा असमंजस में रहते हैं।

coronavirus prevention tips virus reaches home by outside food
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से बचने के लिए सरकार के द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं ताकि भोजन तैयार करते समय और कंटेनर या पैकेज के जरिए किसी अन्य को संक्रमित करने का जोखिम बहुत कम हो। लेकिन यह घातक वायरस आपके पास डिलीवरी पहुंचाने वाले व्यक्ति के जरिए पहुंच सकता है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि बाहर से खाना मंगाने पर कोरोना वायरस से आप संक्रमित हो जाएं। इस वायरस के खतरे को सावधानी और सैनिटाइजेशन से दूर रखा जा सकता है। ऐसे में आपको बाहर से खाना ऑर्डर करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...

coronavirus prevention tips virus reaches home by outside food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खाने की डिलिवरी पहुंचाने वाले व्यक्ति से सीधे सामान न लेकर बल्कि थोड़ी दूरी पर ही रखने को कहें। बिना संपर्क में आए डिलिवरी लेने से आपके हाथ वायरस वाले सतहों के संपर्क में नहीं आएंगे।
  • कोई भी सामान लेने के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं तो वापस आने पर आपको कम से कम 20 सेकेंड तक अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए और अच्छे से सैनिटाइज करें।
  • इसके अलावा बाहर से आए पैकेट को भी अच्छी तरह से सैनिटाइजर या अल्होकल वाइप से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus prevention tips virus reaches home by outside food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • पैकेट से खाने को निकालने के बाद तुरंत साफ बर्तन में रखें ताकि आप पैकेट के कीटाणुओं से संपर्क में न आएं।
  • बेवजह किसी भी चीज को छूने से बचें।
विज्ञापन
coronavirus prevention tips virus reaches home by outside food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अगर आप बाहर मार्केट में जाकर खुद खाना पैक करवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि लोगों से उचित दूरी हो। सांसों के जरिए आपके शरीर में वायरस न पहुंच जाए इसके लिए मास्क पहने रहें।
  • अपने चेहरे और मुंह को न छुएं ताकि किसी भी तरह का इंफेक्शन आपके शरीर में न प्रवेश करे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed