दिल्ली के एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना से संक्रमित होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में लोग अब बाहर से खाना मंगाने से डर रहे हैं। कोरोना वायरस के इस संकट के बीच भले ही खाना डिलिवर करने वाली संस्थाएं सुरक्षा और सावधानी बरतने का वादा लगातार कर रही हैं, लेकिन फिर भी डर होना स्वभाविक है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कोरोना वायरस के संकट के समय ही फूड डिलिवरी को लेकर खतरा है बल्कि आम दिनों में भी यह रिस्क उतना ही होता है। बाहर से खाना मंगाने को लेकर लोग हमेशा असमंजस में रहते हैं।
{"_id":"5e9b20318ebc3e72b0244594","slug":"coronavirus-prevention-tips-virus-reaches-home-by-outside-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ऑर्डर से मंगाए गए बाहर का खाना कहीं घर पर न पहुंचा दे खतरनाक वायरस, जानिए बचाव के तरीके","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
कोरोना वायरस: ऑर्डर से मंगाए गए बाहर का खाना कहीं घर पर न पहुंचा दे खतरनाक वायरस, जानिए बचाव के तरीके
Sun, 19 Apr 2020 08:57 AM IST
नवनीत राठौर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से बचने के लिए सरकार के द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं ताकि भोजन तैयार करते समय और कंटेनर या पैकेज के जरिए किसी अन्य को संक्रमित करने का जोखिम बहुत कम हो। लेकिन यह घातक वायरस आपके पास डिलीवरी पहुंचाने वाले व्यक्ति के जरिए पहुंच सकता है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि बाहर से खाना मंगाने पर कोरोना वायरस से आप संक्रमित हो जाएं। इस वायरस के खतरे को सावधानी और सैनिटाइजेशन से दूर रखा जा सकता है। ऐसे में आपको बाहर से खाना ऑर्डर करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- खाने की डिलिवरी पहुंचाने वाले व्यक्ति से सीधे सामान न लेकर बल्कि थोड़ी दूरी पर ही रखने को कहें। बिना संपर्क में आए डिलिवरी लेने से आपके हाथ वायरस वाले सतहों के संपर्क में नहीं आएंगे।
- कोई भी सामान लेने के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं तो वापस आने पर आपको कम से कम 20 सेकेंड तक अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए और अच्छे से सैनिटाइज करें।
- इसके अलावा बाहर से आए पैकेट को भी अच्छी तरह से सैनिटाइजर या अल्होकल वाइप से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
- पैकेट से खाने को निकालने के बाद तुरंत साफ बर्तन में रखें ताकि आप पैकेट के कीटाणुओं से संपर्क में न आएं।
- बेवजह किसी भी चीज को छूने से बचें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- अगर आप बाहर मार्केट में जाकर खुद खाना पैक करवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि लोगों से उचित दूरी हो। सांसों के जरिए आपके शरीर में वायरस न पहुंच जाए इसके लिए मास्क पहने रहें।
- अपने चेहरे और मुंह को न छुएं ताकि किसी भी तरह का इंफेक्शन आपके शरीर में न प्रवेश करे।