फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Tips : घर पर नहीं बन पाते बाजार जैसे दही भल्ले तो अपनाएं ये टिप्स, स्वाद हो जाएगा दोगुना

Tue, 21 Feb 2023 12:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 21 Feb 2023 12:18 PM IST
सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप घर में ही ऐसे दही भल्ले बना पाएंगी जिसे खाकर आपके घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

विज्ञापन
Cooking Tips Dahi Bhalla Recipe Ultimate Tricks To Make Market Style Dahi Bhalla At Home News In Hindi
दही भल्ला - फोटो : Istock

Cooking Tips : भारत एक ऐसा देश है, जहां विभिन्न तरह की चीजों को खाना लोग पसंद करते हैं। फिर चाहे बात चाट-चटकारे की हो या फिर देशी अंदाज में भोजन करने की, हर प्रदेश में लोग अपने तरीके के खाने को खाना पसंद करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बाहर का ज्यादा चटपटा खाने की वजह से लोगों की तबियत भी खराब हो जाती है। ऐसे में अब महिलाएं हर चीज को और ज्यादा स्वादिष्ट तरह से घर में ही बना लेती हैं।



अगर बात करें दही भल्लों की तो ये एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। पर, कई बार जब हम इसे घर में बनाने की कोशिश करते हैं तो हलवाईयों जैसा स्वाद नहीं आता। ऐसे में आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप घर में ही ऐसे दही भल्ले बना पाएंगी जिसे खाकर आपके घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इन टिप्स को अपनाना बेहद आसान है। इसको फॉलो करके आप अपने दही भल्लों का स्वाद दोगुना कर सकेंगी। 

Cooking Tips Dahi Bhalla Recipe Ultimate Tricks To Make Market Style Dahi Bhalla At Home News In Hindi
इतने घंटो पर भिगोएं दाल - फोटो : istock

इतने घंटो पर भिगोएं दाल

दही भल्ले बनाने के लिए सबसे जरूरी है दाल का सही समय तक भीगना। जी हां, अगर इसकी दाल सही समय तक नहीं भीगी तो ये फूलेगी नहीं। इससे आपके दही बड़े काफी टाइट हो सकते हैं। दाल को कम से कम पांच से छह घंटे तक भिगोना चाहिए।

Cooking Tips Dahi Bhalla Recipe Ultimate Tricks To Make Market Style Dahi Bhalla At Home News In Hindi
एक साथ ना भिगोएं दाल - फोटो : social media

एक साथ ना भिगोएं दाल

भल्ले बनाने के लिए दो तरीके की दालों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उड़द और मूंग की दाल को अलग-अलग भिगोना चाहिए। दरअसल, मूंग की दाल जल्दी फूल जाती है, जबकि उड़द दाल को गलने में ज्यादा समय लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cooking Tips Dahi Bhalla Recipe Ultimate Tricks To Make Market Style Dahi Bhalla At Home News In Hindi
दाल भिगोते वक्त ना डालें नमक - फोटो : istock

दाल भिगोते वक्त ना डालें नमक

अक्सर लोग दाल भिगोते समय उसमें नमक डाल देते हैं। पर, ऐसा नहीं करना चाहिए। नमक की वजह से दाल अच्छे से गल नहीं पाती। 

विज्ञापन
Cooking Tips Dahi Bhalla Recipe Ultimate Tricks To Make Market Style Dahi Bhalla At Home News In Hindi
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

अलग-अलग पीसें दाल

अगर आप अपने दही भल्लों को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो दोनों दालों को अलग-अलग पीसना चाहिए। इसे पीसते वक्त इनमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed