Chhath Puja 2023: दिवाली के त्योहार के बाद बिहार में छठ पूजा की अलग ही धूम देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि ये सिर्फ एक पर्व ही नहीं है, बल्कि इस छठ पूजा के साथ लाखों लोगों की आस्था और भावनाएं जुड़ी हैं। इस बात छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। छठ के पर्व पर ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी इस कठिन व्रत को रखते हैं। इसकी शुरुआत नहाए खाए से होती है।
Chhath Puja 2023: छठ पूजा के पहले दिन जरूर बनता है कद्दू भात, जानें इसे बनाने की पारंपरिक विधि
नहाए खाए के साथ छठ शुरू हो जाता है और इस दिन खास कद्दू भात बनाया जाता है। आज हम आपको इसे बनाने की पारंपरिक विधि बताने जा रहे हैं।
कद्दू बनाने के लिए सामान
- आधा किलो लौकी
- आधा कप चने की दाल
- सेंधा नमक
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- करीब एक कप पानी
- दो कटी हरी मिर्ची
बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले कूकर में लौकी और चना दाल को एक कप पानी के साथ मिलाएं। इसके बाद इसमें हल्दी, और सेंधा नमक डालकर कर उबाल लें। दो सीटी लग जाने के बाद गैस बंद कर दें। गैस बंद करने के बाद चेक करें कि दाल पर गई है कि नहीं। अगर ये पक गई है तो तड़का लगाने की तैयारी शुरू करें।
तड़का लगाने का सामान
आधा टीस्पून जीरा, एक चौथाई चम्मच हींग, एक से दो चम्मच घी, एक से दो सूखी लाल मिर्च, दो से तीन तेज पत्ता
तड़का लगाने की विधि
सब्जी में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा डालकर चटकाएं, फिर तेजपत्ता, कटी हरी मिर्च, सूखी मिर्च और फिर हींग डालें। इसे भुन जाने के बाद दाल और लौकी डाल दें। बस अब इसे अच्छे से पकने दें। बस आपकी ये सब्जी तैयार है।