फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Pickle Recipe: इस आसान विधि से बनाएं आम का अचार, लंबे समय तक नहीं होगा खराब

Sun, 07 Jul 2024 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 07 Jul 2024 09:24 AM IST
सार

हम आपको आसान तरीके से घर पर ही आम का अचार बनाना सिखाएंगे। इसे बनाकर आप लंबे समय के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। 

विज्ञापन
Mango Pickle Recipe in hindi aam ka achar banane ki vidhi bataiye
आम का अचार - फोटो : instagram
Mango Pickle Recipe: गर्मी के मौसम का इंतजार लोग साल भर करते हैं। इसकी एक वजह यह है कि इसी मौसम में आम देखने को मिलता है। आम के शौकीन लोग इसका सेवन कई तरह से करते हैं। बहुत से लोगों को आम का अचार बहुत पसंद होता है। भारतीय घरों में कई प्रकार के आम के अचार इस मौसम में डाले जाते हैं।


कहा जाता है कि अगर गर्मी के मौसम में अच्छी तरह से आम का अचार डालकर रख दिया जाए तो इसका इस्तेमाल आप सालों साल कर सकते हैं। बस आम के अचार को बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वैसे तो बाजार में आम का अचार मिल जाता है लेकिन घर पर बने अचार का स्वाद अलग ही होता है। ऐसे में हम आपको आसान तरीके से घर पर ही आम का अचार बनाना सिखाएंगे। इसे बनाकर आप लंबे समय के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। इसे बच्चों के टिफिन से लेकर घर के खाने तक में परोसा जा सकता है। 
Mango Pickle Recipe in hindi aam ka achar banane ki vidhi bataiye
आम का अचार - फोटो : instagram
आम का अचार बनाने का सामान
  • कच्चे आम: 1 किलो
  • नमक: 100 ग्राम
  • हल्दी पाउडर: 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर: 2 टेबलस्पून
  • सरसों का तेल: 250 मिलीलीटर
  • मेथी दाना: 2 टेबलस्पून
  • सौंफ: 2 टेबलस्पून
  • हींग: 1/2 टीस्पून
  • सरसों का दाना: 2 टेबलस्पून
Mango Pickle Recipe in hindi aam ka achar banane ki vidhi bataiye
आम का अचार - फोटो : iStock

विधि

आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें और सूखने दें। अच्छी तरह से धूप लगने के बाद आमों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसकी गुठली को गूदे से अलग कर लें। इसके बाद एक बड़े से टब में आम के टुकड़े डालें और उसमें नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर 1-2 घंटे के लिए ढक कर रख दें ताकि आम का पानी निकल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mango Pickle Recipe in hindi aam ka achar banane ki vidhi bataiye
आम का अचार - फोटो : instagram

अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसे तब तक गर्म करें जब तक उसमें से धुआं न निकलने लगे। फिर तेल को ठंडा होने दें। जब तेल ठंडा हो रहा है तब तक मेथी दाना, सौंफ को हल्का सा भून लें और ठंडा होने के बाद दरदरा पीस लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में सरसों का दाना, पिसी हुई मसाले की मिश्रण, लाल मिर्च पाउडर, और हींग मिलाएं।

विज्ञापन
Mango Pickle Recipe in hindi aam ka achar banane ki vidhi bataiye
आम का अचार - फोटो : instagram

नमक और हल्दी में मिले हुए आम के टुकड़ों को मसाले के मिश्रण में डालें। इसके बाद अब आम में सरसों का तेल डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं। अब आप इस अचार को स्टोर करके रख सकती हैं। आम का नया-नया अचार खाने में स्वादिष्ट लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed