Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes: जैन धर्म के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती है। उनकी जयंती हर साल हैं, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। ये दिन काफी शुभ माना जाता है, जिस वजह से इस दिन को जैन धर्म के लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं।
Mahavir Jayanti 2024: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए सबको दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं
भगवान महावीर की जयंती के मौके पर कुछ सुंदर पंक्तियों के साथ शुभकामना संदेश अपने करीबियों और दोस्तों को भेज सकते हैं।
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।
महावीर जयंती की शुभकामना
महावीर जिनका नाम है,
पालीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को
लाख प्रणाम हमारा है।
महावीर जयंती की शुभकामना
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की शुभकामना
क्रोध को शांति से जीतें, दुष्ट को साधुता से जीतें
कृपण को दान से जीतें और असत्य को सत्य से जीतें।
महावीर जयंती की शुभकामना