फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश महोत्सव 2021: कब हुई इस दिन की शुरुआत? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Wed, 08 Sep 2021 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
ganesh mahotsav 2021 ganesh puja When and how Ganesh Chaturthi started to be celebrated know the history here
गणेश महोत्सव 2021 - फोटो : istock

हर साल बप्पा के भक्तों को गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार रहता है और वे इस दिन को बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं। 10 दिन तक निरंतर चलने वाला ये पर्व गणपति के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इन दिनों में लोग निरतर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते रहते हैं और उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। इस साल गणेश महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर से हो रही है। इन 10 दिनों को बेहद खास बनाने के लिए लोग कई तरह की खरीदारी करते हैं। गणपति की प्रतिमा खरीदी जाती है, फूल माला ली जाती है और पूजा करने का पूरा सामान लिया जाता है, जिसके बाद घर में गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है और उसके बाद उसका विसर्जन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश महोत्सव मनाने की शुरुआत कैसे हुई? क्या आप इसके इतिहास से परिचित हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

ganesh mahotsav 2021 ganesh puja When and how Ganesh Chaturthi started to be celebrated know the history here
गणेश महोत्सव 2021 - फोटो : Facebook/India Culture And Art Savita S Gholap

ये है इतिहास

  • इतिहासकारों की मानें तो गणेश महोत्सव मनाने की शुरुआत 1630-1680 के बीच शुरु हुई। उस वक्त सामाजिक समारोह के रूप मे इस पर्व को मनाया जाता था। जहां एक तरफ मराठा सम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी के वक्त उनके कुलदेवता के रूप में गणपति की पूजा होती थी, तो वही दूसरी तरफ पेशवाओं के अंत के बाद ये एक पारिवारिक उत्सव बन गया।
ganesh mahotsav 2021 ganesh puja When and how Ganesh Chaturthi started to be celebrated know the history here
गणेश महोत्सव 2021 - फोटो : istock

इसके बाद 1893 में बाल गंगाधर तिलक द्वारा इस गणपति के त्योहार की शुरुआत की गई। ऐसा इसलिए भी किया गया, ताकि ब्राह्मणों और गैर ब्राह्मणों के बीच अंतर को खत्म किया जा सके और दोनों के बीच एकता आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh mahotsav 2021 ganesh puja When and how Ganesh Chaturthi started to be celebrated know the history here
गणेश महोत्सव 2021 - फोटो : istock

क्या कहती हैं पौराणिक कथाएं

  • बात पौराणिक कथाओं की करें, तो इनके अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था और इस दिन को विनायक चुतर्थी या गणेश चौथ के नाम से भी जाना जाता है। भारत के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यो में इस पर्व पर एक अलग ही धूम और उत्साह देखने को मिलता है।
विज्ञापन
ganesh mahotsav 2021 ganesh puja When and how Ganesh Chaturthi started to be celebrated know the history here
गणेश महोत्सव 2021 - फोटो : istock

ऐसी होती हैं तैयारियां

  • गणपति को विघ्नहर्ता गणेश कहा जाता है, क्योंकि ये अपने भक्तों के दुखों को दूर करके उन्हें सुख देते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में, मंदिरों में और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक रोजाना उनकी पूजा-अर्चना करते है और इसके बाद 10वें दिन बप्पा का विसर्जन करते हैं और अगले साल जल्दी आने की कामना भी करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed