Ganesh Chaturthi 2021: चाहिए आपको सफलता, तो बप्पा के इन अंगों में छिपा है समृद्ध जीवन का सूत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति के बड़े मस्तक का अर्थ
बप्पा का मस्तक या माथा काफी बड़ा है। इसका अर्थ होता है बहुत बुद्धिमान और नेतृत्व की क्षमता होना। उनका बड़ा मस्तक हमें हमेशा अपनी सोच को बड़ा बनाए रखने की सीख देता है।
श्री गणेश की छोटी आंखें देती हैं सीख
बप्पा की आंखें छोटी-छोटी सी है, जो उनके चेहरे पर अति मोहक लगती हैं। गणेश जी की छोटी आंखों का अर्थ चिंतनशील और गंभीर स्वभाव का होना है। उनकी छोटी आंखें सीख देतीं हैं कि हर चीज का गहराई से चिंतन करें, तभी सही फैसला ले पाएंगे।
गणपति के बड़े कान का अर्थ
भगवान गणेश के बड़े कानों का अर्थ है भाग्यशाली, लंबी उम्र वाले और सबकी सुनने पर अपने मन की करने वाले। उनके बड़े कान बुरी चीजों को छांट कर अलग करने और अच्छी बातें ही ग्रहण करने की सीख देते हैं।
गणेश जी का बड़ा पेट
गणपति प्रतिमा को ध्यान से देखिए केवल बप्पा ही इकलौते भगवान हैं जिनका पेट बड़ा है। गणपति का बड़ा पेट खुशहाली का प्रतीक है। उनके पेट की ऐसी बनावट का अर्थ है अच्छी बुरी चीजों को पचा जाना। भगवान गणेश के इस अंग से हमें बुरी बातें पचा लेने और सूझबूझ के साथ फैसला लेने की सीख मिलती है।