{"_id":"60572ee78ebc3ec79e7bb9f8","slug":"football-player-cristiano-ronaldo-net-worth-and-his-lifestyle-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टियानो रोनाल्डो: दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक हैं, पहनते हैं 3.5 करोड़ की घड़ी, अरबों की है संपत्ति","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक हैं, पहनते हैं 3.5 करोड़ की घड़ी, अरबों की है संपत्ति
कहते हैं कि खेल में बहुत पैसा है, चाहे वह फुटबॉल हो या क्रिकेट। अगर आपके पास काबिलियत है और आप किसी खेल में चमक गए तो करोड़पति बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है। बात अगर फुटबॉल की हो तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नजरअंदाज नहीं कर सकते। वह एक महान फुटबॉलर हैं और अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पिछले साल ही उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। यह कार स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी बुगाती की है, जिसका नाम 'ला वोइतूर नोइरे' (La Voiture Noire) है। यह अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है। आइए जानते हैं इस मशहूर खिलाड़ी की संपत्ति और उनके लाइफस्टाइल के बारे में...
रोनाल्डो के पास और भी कई महंगी-महंगी कारें हैं। साल 2019 में उन्होंने करीब 21 करोड़ रुपये की बुगाती शिरॉन खरीदी थी। इसके अलावा वह मर्सिडीज सी क्लास स्पोर्ट कूप, एस्टन मार्टिन, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी700-4, मैक्लॉरेन एमपी4 12सी, बेंतले कॉटिनेंटल जीटीसी स्पीड, रोल्स रॉयस फैंटम और फरारी 599 जीटीओ जैसी कारों के भी मालिक हैं।
रोनाल्डो सिर्फ महंगी कारें ही नहीं बल्कि महंगी घड़ी पहनने के भी शौकीन हैं। पिछले साल दुबई में हुए 14वें अंतरराष्ट्रीय खेल सम्मेलन में वह रोलेक्स जीएमटी मास्टर आइस मॉडल की घड़ी पहने दिखे थे, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। दरअसल, इस घड़ी की कीमत इसलिए इतनी ज्यादा है, क्योंकि इसमें हीरे जड़े हुए हैं।
रोनाल्डो कई आलीशान घरों के मालिक भी हैं। स्पेन में उनका एक शानदार घर है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा इटली के तुरिन शहर में भी उनका एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने साल 2018 में खरीदा था। पुर्तगाल में भी उनका एक घर है, जिसकी कीमत 57 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस घर से आसपास का नजारा बेहद ही शानदार दिखता है।
रोनाल्डो के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है, जिसे उन्होंने करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस प्राइवेट जेट का इस्तेमाल आमतौर पर यूरोप में यात्रा के लिए करते हैं। इस जहाज में जरूरत की सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जैसे कि सोफा, बेड, टेलीफोन, फैक्स मशीन, फ्रिज, डिजाइनर कपड़ों से भरी अलमारी आदि।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।