फिल्म 'लम्हे' का सुपरहिट गाना 'मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा' आज भी शादी-ब्याह के मौकों पर बजते हैं। पर क्या आपको पता है कि इस गाने के दौरान श्रीदेवी ने जो राजस्थानी ड्रेस पहनी वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है? फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला को इसके लिए साल 1992 में 'बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन' का अवॉर्ड दिया गया था।
श्रीदेवी के इन 5 एहसानों के तले ताउम्र दबा रहेगा बॉलीवुड, दिलों में जिंदा रहेगी 'चांदनी'
आम्रपाली आउटफिट
बॉलीवुड में आम्रपाली स्टाइल की आउटफिट सबसे पहले एक्ट्रेस वैजयन्ती माला ने फिल्म 'आम्रपाली' (1966) में पहनी थी। पर जब इसके सालों बाद फिल्म 'हिम्मतवाला' (1983) में श्रीदेवी ने यह ड्रेस पहनी तो यह इतनी पॉपुलर हुई कि ना सिर्फ बाकी डिजाइनर्स बल्कि खुद उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'नगीना' (1986) ने इसे रिपीट किया। हालांकि, रेखा ने अपनी फिल्म 'उत्सव' (1984) में भी यही कॉस्ट्यूम पहनी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में बिकीनी स्टाइल आम्रपाली आउटफिट का क्रेडिट श्रीदेवी को दिया जाता है।
कलर्ड कॉन्टैक्ट लेंस
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में रंग-बिरंगे कॉन्टैक्ट लेंस का चलन भी श्रीदेवी ने ही शुरू किया। फिल्म 'नगीना' में उन्होंने नागिन का रोल निभाने के लिए नीले रंग की कॉनेटैक्ट लेंस पहनी थी। इसे बाद फिल्म 'खुदा गवाह' और 'बाजीगर' में एक्टर्स तक ने कॉन्टैक्ट लेंस पहने।
शिफॉन साड़ी
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नीले रंग की पारदर्शी शिफॉन साड़ी पहनकर श्रीदेवी ने जिस तरह परफॉर्म किया, उसने साबित कर दिया कि साड़ी में भी एक महिला सम्मोहक लग सकती है। इसके बाद फिल्म 'चांदनी' में जब उन्होंने एक से बढ़कर एक शिफॉन साड़ियां पहनीं तो वे इतनी लोकप्रिय हुईं कि उस वक्त पूरा बाजार शिफॉन साड़ियों से पट गया था।
वैनिटी वैन
ऑडी, पोर्श सयेन, मसारेती और बेंटले जैसी लग्जरी कारों की शौकीन रहीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई। उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन देखी थी। उस वक्त एक ही वैनिटी मुंबई में हर जगह शूटिंग के लिए जाया करती थी। ऐसे में श्रीदेवी ने अपने लिए पर्सनल वैनिटी वैन बनवाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले जब रिमोट लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग होती थी तो हीरोइनों को कॉस्ट्यूम बदलने के लिए किसी के घर में जाना पड़ता था, यहां तक कि वॉशरूम तक के लिए पेड़ या झाड़ियों में जाना पड़ता था।