फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Sight Day: चाहते हैं बुढ़ापे में भी जवां बनी रहें आंखें-कम न हो रोशनी, ये एक फल आपके लिए सबसे लाभकारी

Thu, 12 Oct 2023 12:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
World Sight Day study says Grapes rich in antioxidants can also boost your vision
आंखों की बीमारियों का जोखिम - फोटो : Pixabay

जिस तरह से तेजी से आंखों की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में जरूरी है कि हम सभी कम उम्र से ही इसकी सेहत को लेकर अलर्ट रहें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखें ईश्वर का सबसे खूबसूरत वरदान हैं, हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण आंखों से संबंधित कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आंखों की समस्याएं सभी लोगों में देखी जा रही है, अगर इनपर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके गंभीर दुष्प्रभावों का भी खतरा हो सकता है। 



दुनिया में बढ़ती दृष्टि हानि की समस्या की रोकथाम, दृष्टि देखभाल और आंखों से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल अक्तूबर के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपके आहार का पौष्टिक होना आवश्यक है, इसमें अंगूर खाने को बहुत लाभकारी पाया गया है। अंगूर खाने से बुढ़ापे तक आंखों की रोशनी को तेज बनाए रखने में लाभ मिल सकती है।

World Sight Day study says Grapes rich in antioxidants can also boost your vision
अंगूर खाने से होने वाले लाभ - फोटो : pixabay

आंखों के लिए लाभकारी है अंगूर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अंगूर कई मामलों में लाभकारी फल है ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। शोध से पता चलता है कि इसके नियमित रूप से सेवन से आपको दृष्टि से संबंधित लाभ मिल सकती है। अपनी तरह के पहले अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने चार महीने तक रोजाना डेढ़ कप अंगूर खाया, उनकी आंखों के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार हुआ। ये आंखों की कई बीमारियों के जोखिमों को कम करने में भी फायदेमंद है।

विश्व दृष्टि दिवस पर ये वीडियो देखें-

World Sight Day study says Grapes rich in antioxidants can also boost your vision
अंगूर के नियमित सेवन के लाभ - फोटो : getty images

आंखों की बीमारियों से बचाएगी अंगूर

साइंटिफिक जर्नल फूड एंड फंक्शन में प्रकाशित अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने बताया मैक्यूलर पिगमेंट में अंगूर के नियमित सेवन से लाभ मिल सकता है। लेखक डॉ. जंग यून किम कहते हैं, यह पहला अध्ययन है जिसमें अंगूर से आंखों के लिए फायदों के बारे में पता चलता है। उम्र बढ़ने के साथ आंखों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Sight Day study says Grapes rich in antioxidants can also boost your vision
अंगूर खाना बहुत लाभकारी - फोटो : istock

नेत्र रोगों को कैसे दूर करें?

शोधकर्ताओं का कहना है कि नेत्र रोगों के प्रमुख कारकों में से एक है- AGES। ये एक प्रकार के हानिकारक यौगिक हैं जो तब बनते हैं जब प्रोटीन या वसा रक्तप्रवाह में शर्करा के साथ मिलते हैं। डायट्री एंटीऑक्सीडेंट्स एजीई के विकास को रोकने में मददगार हैं, जिससे रेटिना को सुरक्षित रखा जा सकता है।

विज्ञापन
World Sight Day study says Grapes rich in antioxidants can also boost your vision
आंखों की सेहत का रखें ध्यान - फोटो : iStock

एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें आंखों के लिए फायदेमंद

इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने 34 प्रतिभागियों को शामिल किया, जिसमें 16 सप्ताह तक कुछ लोगों को अंगूर और कुछ लोगों को प्लेसबो दिया गया। अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि अंगूर खाने वालों में लोगों में आंखों की समस्याओं में उल्लेखनीय लाभ देखी गई। शोधकर्ता कहते हैं, अंगूर जैसे फलों को नियमित रूप से आहार का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन करना शरीर को कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।



-------------
स्रोत और संदर्भ
Impacts of regular consumption of grapes on macular pigment accumulation in Singapore older adults: a randomized controlled trial

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed