फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Milk Day: दूध आपके संपूर्ण न्यूट्रिशन का 'फुल पैकेज', रोजाना बस एक कप दूध कई बीमारियों से देगी सुरक्षा

Thu, 01 Jun 2023 01:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Jun 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
world milk day 2023, nutrition and health benefits of milk in hindi
वर्ल्ड मिल्क डे 2023 - फोटो : iStock

दूध को अध्ययनों में संपूर्ण आहार कहा गया है, जिसका मतलब है कि आप सिर्फ दूध का सेवन करके ही शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के विटामिन्स-माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की पूर्ति कर सकते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, दूध सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है। बच्चों के विकास को बढ़ावा देने से लेकर युवाओं में कार्यात्मक क्षमता को बेहतर रखने और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं के जोखिमों को कम करने तक में दूध का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।



आज 'वर्ल्ड मिल्क डे' है, दूध से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और इसके उत्पादन को लेकर किसानों को प्रोत्साहित करने का खास दिन। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हम सभी अपने दैनिक आहार में दूध को शामिल कर लें तो न सिर्फ इससे कैल्शियम की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है साथ ही यह प्रोटीन-विटामिन्स के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन की आदत आपको कई बीमारियों से बचाने में विशेष लाभप्रद हो सकती है।

world milk day 2023, nutrition and health benefits of milk in hindi
दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व - फोटो : iStock

शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों से भरपूर

दूध को पोषक तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। एक कप (करीब 250 ग्राम) दूध से आप 8 ग्राम प्रोटीन पा सकते हैं। कैल्शियम की दैनिक आवश्यकताओं का 28 प्रतिशत और विटामिन डी का 24 फीसदी भी आप इससे प्राप्त कर सकते हैं, ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसके अलावा यह विटामिन-बी12, पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम का भी बेहतर स्रोत है जिसका मतलब है कि आपके लिए दूध संपूर्ण आहार हो सकता है।

world milk day 2023, nutrition and health benefits of milk in hindi
दूध में प्रोटीन की मात्रा - फोटो : iStock

प्रोटीन आपकी मांसपेशियों के लिए बहुत आवश्यक

मांसपेशियों के विकास और इन्हें मजबूती देने के लिए दूध पीना बहुत लाभकारी है। इससे आपकी प्रोटीन की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। प्रोटीन आपके शरीर में विकास और सेलुलर रिपेयर के साथ और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

दूध को "पूर्ण प्रोटीन" माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इसमें आपके शरीर को बेहतर स्तर पर कार्य करने के लिए आवश्यक सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world milk day 2023, nutrition and health benefits of milk in hindi
हड्डियों को मजबूती देता है दूध - फोटो : iStock

कैल्शियम आपकी हड्डियों को देता है मजबूती

दूध पीने को हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार पाया गया है, जिसका मुख्य कारण इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा है। आप सिर्फ एक गिलास दूध से ही दिन भर के लिए आवश्यक कैल्शियम के 28 फीसदी तक की पूर्ति कर सकते हैं। कैल्शियम के साथ-साथ इसमें फास्फोरस, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन डी भी पाया जाता है, ये सभी हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक हैं।

दूध उन पोषक तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत है जो शरीर को कैल्शियम को ठीक से अवशोषित करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
world milk day 2023, nutrition and health benefits of milk in hindi
हार्ट के लिए फायदेमंद है दूध - फोटो : iStock

हृदय भी रहता है स्वस्थ

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के शोधकर्ताओं का कहना है कि हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित जोखिमों को कम करने के लिए भी सभी लोगों को दूध जरूर पीना चाहिए। पोटेशियम की मात्रा के कारण यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है।

90,000 से अधिक पोस्टमेनोपॉजल महिलाओं के डेटा अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने अधिक पोटेशियम का सेवन किया, उनमें किसी भी प्रकार के स्ट्रोक का जोखिम 21 फीसदी कम था। सिर्फ एक कप दूध से पोटैशियम के दैनिक आवश्यकताओं के 10 फीसदी की पूर्ति की जा सकती है।




----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed