फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Iodine Deficiency Day: आयोडीन की कमी थायराइड रोग का प्रमुख कारण, ये ब्रेन डैमेज का भी बढ़ा देती है खतरा

Sat, 21 Oct 2023 02:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Oct 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
world iodine deficiency day 2023 know Who does iodine deficiency affect and how to prevent it in hindi
आयोडीन की कमी से होने वाली समस्या - फोटो : iStock

हमारे शरीर के सभी अंगों को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए नियमित रूप से आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अक्सर हम सभी कुछ खास प्रकार के विटामिन्स और प्रोटीन्स की तो चर्चा कर लेते हैं, पर इसी तरह आवश्यक मिनरल्स और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर ज्यादा बात नहीं की जाती है। आयोडीन ऐसा ही एक अति आवश्यक मिनरल है जिसकी अगर शरीर में कमी हो जाए तो यह थायराइड विकारों का कारण बन सकती है, इतना ही नहीं इसकी गंभीर कमी की स्थिति आपके ब्रेन को भी डैमेज कर देती है।



हमारी सेहत में आयोडीन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 अक्तूबर को वर्ल्ड आयोडीन डिफिशिएंसी डे मनाया जाता है। क्या आपके आहार में शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में आयोडीन है? आइए जानते हैं कि ये हमारे लिए क्यों जरूरी है और आहार से आयोडीन की पूर्ति कैसे की जा सकती है?

world iodine deficiency day 2023 know Who does iodine deficiency affect and how to prevent it in hindi
आयोडीन और थायराइड की समस्या - फोटो : iStock

आयोडीन की कमी क्यों होती है?

थायराइड ग्रंथि के ठीक से काम करने के लिए आयोडीन की जरूरत होती है। शरीर को थायराइड हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है। शरीर में स्वयं से आयोडीन उत्पन्न नहीं होता है, इसे भोजन से प्राप्त करने की जरूरत होती है। नमक के माध्यम से हमें शरीर के लिए आवश्यक आयोडीन मिल जाता है। जो लोग मछली या डेयरी का सेवन नहीं करते हैं जैसे वेगन डाइट का पालन करने वाले लोग, उनमें आयोडीन की कमी होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। 

world iodine deficiency day 2023 know Who does iodine deficiency affect and how to prevent it in hindi
आयोडीन की कमी से होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock

गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है आयोडीन की कमी

यदि आपको पर्याप्त आयोडीन नहीं मिलता है, तो शरीर में थायराइड हार्मोन नहीं बन पाता है। यह स्थिति कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। इससे गर्भपात होने,  जन्म दोष, बच्चे के विकास की समस्या, बौद्धिक विकलांग्ता का खतरा रहता है। दुर्लभ मामलों में, गर्भावस्था के दौरान आयोडीन की कमी से ब्रेन डैमेज हो सकता है जिसे क्रेटिनिज्म कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world iodine deficiency day 2023 know Who does iodine deficiency affect and how to prevent it in hindi
आयोडीन की कमी और इसके दुष्प्रभाव - फोटो : Pixabay

आयोडीन की कमी के क्या लक्षण होते हैं?

बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता कि उनमें आयोडीन की कमी है। कुछ लोगों में इसके कारण गर्दन पर घेंघा विकसित हो सकता है। आयोडीन की कमी से हाइपोथायरायडिज्म (अंडरएक्टिव थायराइड, जहां थायराइड हार्मोन बहुत कम बनता है) का भी जोखिम रहता है। आयोडीन की कमी के कारण लगातार थकान बने रहना, अप्रत्याशित रूप से वजन बढ़ने, याददाश्त की समस्या, बालों के झड़ने जैसी दिक्कतें हो सकती है।

विज्ञापन
world iodine deficiency day 2023 know Who does iodine deficiency affect and how to prevent it in hindi
आयोडीन की कमी से ब्रेन को होने वाली दिक्कत - फोटो : Pixabay/Pearvideo.com

आयोडीन की कमी का इलाज और बचाव

जिन लोगों में आयोडीन की कमी होती है, उन्हें इसके सप्लीमेंट्स देने की आवश्यकता हो सकती है। इसके साथ इसकी जटिलताओं को ठीक करने के लिए सहायक चिकित्सा दी जाती है। आयोडीन की कमी को रोकने का सबसे अच्छा तरीका ऐसा आहार खाना है जिसमें आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हों। कुछ प्रकार की मछलियां, झींगा, डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन करके लाभ पा सकते हैं। आयोडीन युक्त नमक का उपयोग सभी लोगों के लिए जरूरी है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed