फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hypertension Day: ब्लड प्रेशर बढ़ने के इन संकेतों को न करें अनदेखा, कम उम्र में ही बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Tue, 17 May 2022 09:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
World Hypertension Day, High Blood Pressure early symptoms and prevention
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2022 - फोटो : iStock

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां के आंकड़े काफी डराने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में हाई ब्लड प्रेशर के नए मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाइपरटेंशन के निदान के मामले में 200 देशों में भारत,  महिलाओं के मामले में 193 जबकि पुरुषों के मामले में 170वें स्थान पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआती स्थिति को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिसके कारण यह समस्या बढ़कर हृदय रोगों और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक का भी कारण बन सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर प्रारंभ से ही हाइपरटेंशन की समस्या और इसके लक्षणों पर ध्यान देते हुए इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसके कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि निदान के समय देखने को मिलता है कि ज्यादातर लोगों को इसके लक्षणों के बारे में पता ही नहीं होता है।

इसके अलावा कुछ लोग हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती संकेतों को अनदेखा कर देते हैं जिससे समस्या बढ़ने का खतरा हो सकता है। हाइपरटेंशन के बढ़ते वैश्विक खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि किन संकेतों पर ध्यान देकर हाइपरटेंशन की जटिलताओं से बचा जा सकता है?

World Hypertension Day, High Blood Pressure early symptoms and prevention
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या - फोटो : iStock

अक्सर थकान या बेचैनी महसूस होना

क्या आपको भी बिना स्पष्ट कारणों के अक्सर थकान या बेचैनी महसूस होती रहती है? इस स्थिति में आपके लिए दैनिक जीवन के सामान्य कामकाज तक करने में दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। ऐसी समस्याएं ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर बेचैनी महसूस होने को काफी सामान्य माना जाता है। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करके स्थिति का सही निदान और उपचार अवश्य करा लेना चाहिए।

Koo App

With over a billion people living with hypertension/high blood pressure across the world, it is vital in itself to talk & raise awareness about it as this condition can lead to cardiovascular diseases. This year’s theme ’Measure Your Blood Pressure Accurately, Control it, Live Longer’ aims to tell people to keep a regular check on their blood pressure. #WorldHypertensionDay2022

View attached media content

- YASMinistry (@YASMinistry) 17 May 2022

World Hypertension Day, High Blood Pressure early symptoms and prevention
छाती में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

छाती में दर्द और सांस की तकलीफ

रक्तचाप बढ़ने की स्थिति में हृदय को तेजी से काम करना पड़ता है जिसके कारण छाती में दर्द और सांस की तकलीफ या धड़कनों में अनियमितता की समस्या हो सकती है। छाती में दर्द या सांस की समस्या, दोनों ही आपातकालीन स्थिति मानी जाती हैं जिसमें डॉक्टर से मिलकर तुरंत इलाज कराने की आवश्यकता होती है। ऐसे लक्षणों को अनदेखा करना बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hypertension Day, High Blood Pressure early symptoms and prevention
ब्लड प्रेशर के कारण आंखों की समस्या - फोटो : Istock

धुंधला दिखाई देना

अगर आपको भी थकान या बेचैनी और सांस की तकलीफ के साथ नजर से संबंधित समस्याओं का अनुभव हो रहा है तो इस बारे में सावधान हो जाने की आवश्यकता है। यह लगातार ब्लड प्रेशर बढ़े रहने के कारण होने वाली समस्याओं का संकेत माना जाता है। कुछ लोगों की आंखों में इस स्थिति में काले धब्बे भी बन सकते हैं। इसमें आंखों के इलाज के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले उपाय करना भी बहुत आवश्यक हो जाता है।

विज्ञापन
World Hypertension Day, High Blood Pressure early symptoms and prevention
ब्लड प्रेशर के कारण सिरदर्द - फोटो : social media

सिर में अक्सर दर्द की समस्या 

वैसे तो सिर में दर्द कई कारणों से हो सकता है, हालांकि अगर आपको यह समस्या अक्सर बनी रहती है तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से मिलकर ब्लड प्रेशर की जांच करा लेनी चाहिए। रक्तचाप बढ़ने के कारण अधिकांश लोगों को सिरदर्द हो सकता है। लगातार बने रहने वाले सिरदर्द को अनदेखा करने की भूल न करें। यह हाइपरटेंशन के कारण विकसित होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। 




--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed