फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2023: इन विटामिन्स की कमी बढ़ा सकती है हृदय रोगों का खतरा, आपके आहार में हैं ये चीजें?

Fri, 29 Sep 2023 12:21 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
world heart day 2023, vitamin and nutrition definition that cause heart problems
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : Pixabay
हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हैं, जिसका जोखिम भी पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को हृदय की सेहत को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग और हार्ट अटैक के मामले देखे जा रहे हैं, जो निश्चित ही बड़े जोखिम की तरफ संकेत है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण हृदय की सेहत पर सबसे ज्यादा असर हो रहा है, कम उम्र से ही सभी लोगों को इसपर ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।


अध्ययनों में पाया गया है कि आहार में गड़बड़ी के कारण हृदय रोग का जोखिम सबसे अधिक हो सकता है, शरीर में कुछ विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी इस रोग का खतरा बढ़ सकता है। हृदय रोगों के बढ़ते वैश्विक जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि किन विटामिन्स की कमी हृदय के लिए नुकसानदायक हो सकती है, जिसे आहार के माध्यम से प्राप्त करना बहुत आवश्यक है?

 
world heart day 2023, vitamin and nutrition definition that cause heart problems
हृदय के लिए जरूरी है पौष्टिक आहार - फोटो : istock

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

हार्वर्ड टीएच चेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञों ने बताया, हृदय रोग की रोकथाम के लिए सबसे जरूरी है कि आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखा जाए। आहार में  फलों और सब्जियों, साबुत अनाज, नट्स, मछली, पोल्ट्री जैसी चीजों को सेहत के लिए काफी लाभकारी पाया गया है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए, उससे ज्यादा जरूरी है कि किन चीजों का सेवन नहीं या कम किया जाना चाहिए। रेड और प्रोसेस्ड मीट, कार्बोहाइड्रेट, एडेड शुगर, सोडियम वाले खाद्य पदार्थ आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि कौन से पोषक तत्वों की कमी आपके हृदय की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है?

world heart day 2023, vitamin and nutrition definition that cause heart problems
विटामिन डी कमी से होने वाले रोग - फोटो : istock

विटामिन-डी की कमी हो सकती है समस्याकारक

अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है उनमें दिल के दौरे, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, परिफेरल आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक जैसी समस्याओं के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकती है। ये स्थिति उच्च रक्तचाप और मधुमेह के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है जिससे हृदय की सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। आहार में विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world heart day 2023, vitamin and nutrition definition that cause heart problems
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : iStock

विटामिन बी-12 पर भी ध्यान देना जरूरी

विटामिन डी की ही तरह शोधकर्ताओं ने पाया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी12 भी जरूरी है। इस विटामिन की कमी कोरोनरी डिजीज, मायोकार्डियल इंफ्रक्शन, स्ट्रोक और अन्य संचार संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। विटामिन बी-12 की कमी शरीर में कई और भी प्रकार के जोखिमों का कारक हो सकती है, आहार में इस विटामिन वाली चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
world heart day 2023, vitamin and nutrition definition that cause heart problems
हृदय को कैसे रखें स्वस्थ? - फोटो : iStock

फोलेट की कमी

शोध से पता चला है कि शरीर में फोलेट की कमी से हृदय रोग (सीवीडी) का खतरा बढ़ सकती है। सीवीडी, हृदय या रक्त वाहिकाओं की बीमारियों को संदर्भित करती है। फोलेट की कमी की स्थिति में शरीर में आयरन की मात्रा कम होने लगती है जिसके कारण भी आपको कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed