फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2023: सांस लेने में है तकलीफ कहीं ये हार्ट अटैक का संकेत तो नहीं? इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

Fri, 29 Sep 2023 04:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Sep 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
world heart day 2023,  Heart attacks symptoms and Warning Signs in hindi
सांस लेने की समस्या - फोटो : iStock

हृदय रोगों, विशेषकर हार्ट अटैक के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। कुछ दशकों पहले तक हृदय रोगों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और जीवनशैली की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, इसके कारण इन गंभीर रोगों का खतरा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहा है। सभी लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए उपाय करते रहना चाहिए। हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानकारी होना सभी के लिए जरूरी है। 



हृदय रोगों के बढ़ते वैश्विक जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। डॉक्टर कहते हैं हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानना और इससे बचाव के लिए उपाय करते रहना बहुत जरूरी है। 

world heart day 2023,  Heart attacks symptoms and Warning Signs in hindi
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock

हार्ट अटैक और इसके संकेतों के बारे में जानिए



हार्ट अटैक, हृदय की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह बाधित होने के कारण होता है। हार्ट अटैक की समस्या सीने में दर्द जैसे सामान्य लक्षणों के साथ या इसके बिना भी हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को छाती में जकड़न, कंधें-जबड़े में दर्द के साथ पसीना आने और थकान सहित अन्य लक्षणों का भी अनुभव हो सकता है।

आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक के और क्या संकेत होते हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत होती है। 

world heart day 2023,  Heart attacks symptoms and Warning Signs in hindi
सांस लेने में होने वाली दिक्कत - फोटो : iStock

सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या

सांस लेने में तकलीफ होने के कई कारण हो सकते हैं पर अगर अक्सर आपको ये दिक्कत होती रहती है तो इससे सावधान हो जाइए, कुछ स्थितियों में ये हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं सांस लेने और आपके हृदय के प्रभावी रूप से रक्त पंप करने की प्रक्रिया के बीच निकट संबंध है। यदि आपका हृदय अच्छी तरह से रक्त पंप नहीं कर पाता है तो आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है। इसे हार्ट अटैक के संकेत के तौर पर भी देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world heart day 2023,  Heart attacks symptoms and Warning Signs in hindi
थकान की समस्या - फोटो : istock

अत्यधिक थकान महसूस होना 

अधिक काम करने, नींद न पूरी होने के कारण आपको थकान हो सकती है। महिलाओं में इसे हार्ट अटैक का प्रमुख संकेत माना जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, थकान के साथ अगर आपको छाती में दर्द, जबड़े-बाएं हाथ में दर्द की समस्या हो रही है तो इस तरह के संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। हृदय को पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने के कारण थकावट महसूस होती है।

विज्ञापन
world heart day 2023,  Heart attacks symptoms and Warning Signs in hindi
पसीना आने की दिक्कत - फोटो : Pixabay

अधिक पसीना होना

सामान्य से अधिक पसीना आना खासकर यदि आप व्यायाम नहीं कर रहे हैं या शारीरिक तौर पर सक्रिय नहीं हैं, यह हृदय की समस्याओं का प्रारंभिक चेतावनी संकेत हो सकता है। बंद धमनियों के माध्यम से रक्त पंप करने के लिए आपके हृदय को अधिक प्रयास करना पड़ता है, इसलिए आपके शरीर के तापमान को कम रखने के लिए आपके शरीर से अधिक पसीना निकलता है। यदि आपको अन्य लक्षणों के साथ ठंडा पसीना या चिपचिपी त्वचा का अनुभव हो रहा है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed