फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2023: हृदय रोगों से बचने के लिए इन चीजों को बनाएं आहार का हिस्सा, ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल

Fri, 29 Sep 2023 04:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Sep 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
world heart day 2023, diet tips to keep heart healthy and cholesterol control
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

हृदय रोगों का खतरा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। कुछ दशकों पहले तक इस बीमारी को उम्र बढ़ने का साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। आलम ये है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चों में भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की समस्या का निदान हो रहा है। इस तरह के जोखिमों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट रहने और इस रोग से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। गौरतलब है कि हृदय रोग, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। 



हृदय रोगों के बढ़ते वैश्विक जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है।



हृदय रोग विशेषज्ञ बताते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इन रोगों का जोखिम काफी बढ़ गया है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया दैनिक आहार में कुछ चीजों को शामिल करना आपमें उन जोखिमों को कम करने में मददगार हो सकते हैं, जो हृदय रोगों का कारण हैं।  

world heart day 2023, diet tips to keep heart healthy and cholesterol control
एवोकाडो खाने के लाभ - फोटो : Pixabay

एवोकाडो से कम होता है कोलेस्ट्रॉल

एवोकाडो हृदय स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद फलों में से एक है, ये मोनोअनसैचुरेटेड फैट उत्कृष्ट स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग के खतरे को कम करने में आपके लिए सहायक है। प्रत्येक सप्ताह एवोकाडो की कम से कम दो सर्विंग खाने से हृदय रोग का खतरा 16% और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है।

एवोकाडो में मौजूद फाइबर की मात्रा इसे पाचन के लिए भी काफी लाभकारी बनाती है।

world heart day 2023, diet tips to keep heart healthy and cholesterol control
हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ - फोटो : istock

पत्तेदार हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां और साग विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। पालक, केल और कोलार्ड जैसे साग और बीन्स जैसी सब्जियों का सेवन करके कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है। हरी सब्जियां विटामिन्स का स्रोत हैं, जो आपकी धमनियों की रक्षा करने और रक्तचाप को कम करने में सहायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world heart day 2023, diet tips to keep heart healthy and cholesterol control
अखरोट के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

नट्स में अखरोट के फायदे

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जो लोग रोजाना आहार में कई प्रकार के नट्स को शामिल करते हैं, उनमें हृदय रोगों का खतरा कम होता है। विशेषतौर पर अखरोट आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ये फाइबर और मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी स्रोत है जो संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में आपके लिए सहायक है। शोध से पता चलता है कि  अखरोट से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, जो हृदय रोगों के लिए प्रमुख जोखिम कारक है।

विज्ञापन
world heart day 2023, diet tips to keep heart healthy and cholesterol control
डार्क चॉकलेट खाने के फायदे - फोटो : istock

डार्क चॉकलेट

आपने भी डार्क चॉकलेट से होने वाले कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के बारे में सुना होगा। ये फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी लाभकारी है। अध्ययनों में पाया गया है कि सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और मधुमेह का खतरा कम हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में भी डार्क चॉकलेट खाने के लाभ हो सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed