फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2023: इस ब्लड ग्रुप वालों में हृदय रोगों का खतरा अधिक, कहीं आपका भी तो नहीं है ये ब्लड ग्रुप?

Fri, 29 Sep 2023 12:21 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
world heart day 2023, blood type and risks for developing heart diseases and heart attack
ब्लड ग्रुप और हार्ट डिजीज - फोटो : iStock

हृदय रोग, विशेषकर हार्ट अटैक की समस्या गंभीर हो सकती है, जिसका खतरा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ता जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 से कम आयु के लोग भी इस तरह की गंभीर समस्याओं के शिकार हो रहे हैं, जोकि जानलेवा भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को हृदय रोगों के जोखिमों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। समय रहते इसके जोखिमों को पहचानें और इसका इलाज प्राप्त करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ स्थितियां आपमें हृदय रोगों के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है, इसमें आपके ब्लड ग्रुप का भी अहम रोल हो सकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हृदय रोग और हार्ट अटैक होने का खतरा अधिक देखा गया है। वैसे तो यह निश्चित नहीं है लेकिन ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं कि कुछ खास ब्लड ग्रुप का हृदय रोगों से क्या संबंध हो सकता है?

world heart day 2023, blood type and risks for developing heart diseases and heart attack
हृदय रोगों का बढ़ता खतरा और बचाव - फोटो : istock

ब्लड ग्रुप और हृदय रोगों का खतरा

हमेशा से यह एक बड़ा प्रश्न रहा है कि क्या कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हृदय रोगों का खतरा अधिक हो सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस विषय पर लगातार शोध होते रहे हैं। 

शोध में इसके जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट किया जाता रहा है। अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि ब्लड ग्रुप ए और बी वाले लोगों में, ओ ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में खतरनाक रूप से रक्त के थक्के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है। रक्त के थक्के बनने की स्थिति हृदय रोगों और हार्ट अटैक के जोखिमों को बढ़ाने वाली मानी जाती रही है।

world heart day 2023, blood type and risks for developing heart diseases and heart attack
रक्त के थक्के बनने की समस्या - फोटो : Social Media

ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में जोखिम कम

पिछले शोध में हृदय रोग और एबीओ जीन के बीच एक संभावित संबंध के बारे में भी लोगों को बताया गया है, ये जीन ए, बी या एबी रक्त ब्लड ग्रुप वाले लोगों में मौजूद होते हैं। प्रारंभिक अध्ययन से पता चला है कि वायु प्रदूषण जैसी स्थितियां ऐसे रोगियों में हार्ट अटैक और इससे संबंधित समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती हैं जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतते रहना चाहिए।

चार लाख से अधिक लोगों का पर किए गए अध्ययन में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों ने बताया कि ओ रक्त समूह वाले लोगों की तुलना में अन्य लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 8% और हार्ट फेलियर का जोखिम 10% अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
world heart day 2023, blood type and risks for developing heart diseases and heart attack
हृदय रोगों के जोखिम - फोटो : iStock

उच्च रक्तचाप का जोखिम

हालांकि ऐसा नहीं है कि टाइप ए या बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए सबकुछ खराब ही है, अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि टाइप ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में ए और बी ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में उच्च रक्तचाप का खतरा 3% कम हो जाता है।

अध्ययन के प्रमुख लेखक और नीदरलैंड में ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड ग्रुप आपके हृदय रोगों के खतरे की पुष्टि नहीं करता है, हालंकि यह सावधान रहने का संकेत जरूर है। हम सभी को हृदय रोगों से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है, सावधानी बरतकर आप अपने जोखिमों से बचाव कर सकते हैं।




----------------
नोट: यह लेख विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed