फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: अगर आप भी रोज खाते हैं ये चीजें तो हो जाइए सावधान, गैस्ट्रोइंटस्टाइनल कैंसर का हो सकता है खतरा

Tue, 04 Feb 2025 07:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Feb 2025 07:47 PM IST
सार

अध्ययनों से पता चलता है कि वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में गैस्ट्रोइंटस्टाइनल कैंसर का जोखिम बढ़ता जा रहा है। इसमें आपके आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। प्रोसेस्ड फूड्स, नमक और चीनी वाली चीजों का अधिक सेवन आपमें पेट और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। 

विज्ञापन
World Cancer day Health Tips Beware Eating These Foods Daily May Increase the Risk of Gastrointestinal Cancer
पेट में कैंसर का खतरा - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना सबसे आवश्यक माना जात है। आप क्या खाते-पीते हैं, किस तरह की जीवनशैली है इसका सेहत पर सीधा असर होता है। क्या आप जानते हैं कि अगर आपके आहार में किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो इसके कारण आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं? 



अध्ययनों से पता चलता है कि कैंसर की बीमारी लगभग हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है, बच्चे भी कैंसर का शिकार हो रहे हैं। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में गैस्ट्रोइंटस्टाइनल कैंसर का जोखिम बढ़ता जा रहा है। इसमें आपके आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। 

दुनियाभर में कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि खान-पान के आदतों में किस प्रकार की गड़बड़ी से इस कैंसर का खतरा हो सकता है? इस बारे में जानते हैं।

World Cancer day Health Tips Beware Eating These Foods Daily May Increase the Risk of Gastrointestinal Cancer
गैस्ट्रोइंटस्टाइनल कैंसर का जोखिम - फोटो : Adobe Stock

खान-पान में गड़बड़ी और पेट की समस्या

हम सभी ने ये कहावत जरूर सुनी होगी "यू आर व्हाट यू ईट" मतलब आप जिस तरह की चीजें खाते हैं आपका स्वास्थ्य भी वैसा ही हो जाता है। हालांकि जब पेट के स्वास्थ्य की बात आती है, तो खान-पान को लेकर सावधानी बरतना और भी जरूरी हो जाता है। हमारा पाचन तंत्र लगातार भोजन को संसाधित करता रहता है। ऐसे में यदि आप अस्वास्थ्यकर भोजन करते हैं तो इसके गंभीर परिणाम हो  सकते हैं, कभी-कभी ये कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोसेस्ड फूड्स, नमक और चीनी वाली चीजों का अधिक सेवन आपमें पेट और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। 

World Cancer day Health Tips Beware Eating These Foods Daily May Increase the Risk of Gastrointestinal Cancer
पेट में कैंसर का जोखिम - फोटो : Freepik.com

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर का बढ़ता खतरा

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) कैंसर, पाचन तंत्र और पेट के अन्य अंगों को प्रभावित करता है। डीएनए में परिवर्तन या भी खान-पान की गड़बड़ी इस बीमारी के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। एक अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि अगर आप रोजाना उच्च गुणवत्ता वाली चीजों का सेवन करते हैं, कुछ खास प्रकार के डाइट को अपना लेते हैं तो ये जीआई कैंसर से आपको बचान वाली हो सकती है।

दिल्ली स्थित एक अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अमरेश चौहान बताते हैं, पेट का कैंसर कई देशों में खास तौर पर आम है। दूषित भोजन और पानी में हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं जो पेट की परत में इंफ्लेमेशन पैदा करते हैं और कई प्रकार की बीमारियों को बढ़ा सकते हैं। आहार की गड़बड़ी को कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाला पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cancer day Health Tips Beware Eating These Foods Daily May Increase the Risk of Gastrointestinal Cancer
खान-पान में गड़बड़ी और कैंसर - फोटो : freepik.com

किन चीजों को माना जा रहा है नुकसानदायक?

डॉक्टर बताते हैं, कई अध्ययनों में रेड और प्रोसेस्ड मीट के सेवन को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर का जोखिम बढ़ाने वाला माना जाता है। इसके अलावा अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाद्य और पेय पदार्थ भी इस कैंसर का कारण हो सकते हैं, क्योंकि इनमें चीनी और सोडियम का स्तर की मात्रा अधिक होती है। हाई कैलोरी और पोषण तत्वों की कमी के कारण अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ वजन बढ़ने और मोटापे का जोखिम बढ़ा सकते हैं। मोटापा को कई अध्ययनो में कैंसर का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता रहा है।

विज्ञापन
World Cancer day Health Tips Beware Eating These Foods Daily May Increase the Risk of Gastrointestinal Cancer
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com

ये एक आदत बहुत खतरनाक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेट की समस्या हो या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर का खतरा इसको बढ़ाने के लिए जिन आदतों को सबसे जिम्मेदार माना जाता रहा है उनमें शराब का सेवन भी एक है। शराब को पेट, कोलोरेक्टल, एसोफैगल, लिवर, अग्नाशय और स्तन कैंसर सहित कई बीमारियों को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। शराब की आदत समय के साथ ऊतकों को नुकसान पहुंचाने लगती है जिससे कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन हो सकता है और कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

कैंसर के खतरे से बचे रहने के लिए प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, नमक-चीनी का अधिक सेवन या शराब से दूरी बनाकर आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। 



----------
स्रोत और संदर्भ
Understanding the Link Between Diet and Gastrointestinal Cancer Risk


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed