फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omega-3 Fatty Acid: हार्ट-ब्रेन ही नहीं, इन समस्याओं के लिए भी वरदान है ओमेगा-3; आपकी डाइट में है इसकी मात्रा?

Wed, 22 Jul 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Jul 2026 08:30 AM IST
सार

ज्यादातर लोग ओमेगा-3 का नाम सुनते ही इसे केवल दिल और दिमाग से जोड़ते हैं। यह सही भी है लेकिन शरीर की कई अन्य प्रक्रियाओं में भी ओमेगा-3 महत्वपूर्ण योगदान देता है।

विज्ञापन
why omega 3 is important for health know  omega 3 ke kya fayde hain
ओमेगा-3 वाली चीजें जरूर खाएं - फोटो : freepik.com

अगर आपका पोषण ठीक है तो कई बीमारियां खुद-ब-खुद दूर भागेंगी। कई अध्ययन इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं कि अच्छी सेहत के लिए खान-पान ठीक रखना सबसे जरूरी है। ऐसी चीजें ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो जाए।



ओमेगा-3 फैटी एसिड भी ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है। इसे शरीर खुद पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाता, इसलिए इसे भोजन या सप्लीमेंट्स के जरिए लेना पड़ता है। मछली, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और कुछ वनस्पति तेल इसके अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

ज्यादातर लोगों को लगता है कि ओमेगा-3 केवल दिल और दिमाग के लिए ही जरूरी है, जबकि ये पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण माना जाता है। क्या आपकी डाइट में ओमेगा-3 वाली चीजें हैं?

why omega 3 is important for health know  omega 3 ke kya fayde hain
ओमेगा-3 सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Freepik.com

अध्ययन बताते हैं कि ओमेगा-3 दिल की धड़कन को सामान्य रखने, खराब फैट को कम करने और मस्तिष्क की कोशिकाओं के बेहतर कामकाज में मदद करता है। 

इसके अलावा शरीर में सूजन कम करने, आंखों की सेहत ठीक रखने, जोड़ों को आराम पहुंचाने और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए भी ये जरूरी पोषक तत्व है।

आइए जान लेते हैं कि चमत्कारी माने जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड का शरीर पर क्या असर होता है?


शरीर में कम करता है इंफ्लेमेशन
 

  • ओमेगा-3 शरीर में होने वाली लंबे समय की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। लगातार बनी रहने वाली इंफ्लेमेशन की स्थिति कई क्रॉनिक बीमारियों जैसे हृदय रोग, डायबिटीज और जोड़ों की समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। ओमेगा-3 ऐसे रसायनों के प्रभाव को कम करने में मदद करता है जो सूजन बढ़ाते हैं। इससे शरीर की कोशिकाएं बेहतर तरीके से काम कर पाती हैं।
why omega 3 is important for health know  omega 3 ke kya fayde hain
घुटने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

जोड़ों और त्वचा के लिए इसके लाभ

जोड़ों में दर्द और अकड़न से परेशान लोगों में ओमेगा-3 सूजन कम करने के कारण कुछ राहत पहुंचा सकता है। जिन लोगों को लंबे समय से जोड़ों की सूजन की समस्या है, उनमें संतुलित आहार के साथ इसका सेवन सहायक हो सकता है।
 

  • इसी तरह ओमेगा-3 त्वचा की नमी बनाए रखने और उसकी सुरक्षा करने वाली प्राकृतिक परत को मजबूत रखने में मदद करता है। इससे त्वचा का रूखापन कम होता है और त्वचा अधिक स्वस्थ दिखाई दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why omega 3 is important for health know  omega 3 ke kya fayde hain
आंखों की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

आंखों रहती हैं सेहतमंद
 

  • ओमेगा-3 आंखों की कोशिकाओं के सामान्य कामकाज में मदद करता है। कुछ शोध बताते हैं कि पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 लेने से आंखों में सूखापन कम करने और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कतों को कम करने में सहायता मिल सकती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने वाले लोगों के लिए भी संतुलित पोषण के हिस्से के रूप में यह उपयोगी माना जाता है।



गर्भावस्था में भी जरूरी है ओमेगा-3
 

  • गर्भावस्था के दौरान ओमेगा-3 वाली चीजें शिशु के मस्तिष्क और आंखों के सामान्य विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को कोई भी सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए। भोजन के माध्यम से पर्याप्त पोषण लेना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed