फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: खून जमाने से लेकर हड्डियों को मजबूत रखने तक, विटामिन-के के इन फायदों के बारे में है आपको जानकारी?

Sat, 10 Oct 2026 07:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Oct 2026 07:58 PM IST
सार

Vitamin-K विटामिन के खून जमने और हड्डियों से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने से त्वचा के आसानी से नीला पड़ने और असामान्य रक्तस्राव का खतरा हो सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां इसकी अच्छा स्रोत हैं। 

विज्ञापन
Why Does Your Body Need Vitamin K Deficiency Signs, Causes and Prevention
विटामिन-के क्यों जरूरी है? - फोटो : Amarujala.com/AI

अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ खान-पान पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं। शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए पौष्टिक आहार सबसे जरूरी माना जाता है। हमें रोजाना डाइट से विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की जरूरत होती है। क्या आप इसकी पूर्ति कर पा रहे हैं?



विटामिन की बात आते ही अक्सर लोगों के मन में सबसे पहले विटामिन-सी, विटामिन-डी या बी12 का ख्याल आता है। ये सभी सेहत के लिए निश्चित ही बहुत जरूरी हैं पर इसके साथ हमें दूसरे विटामिन्स और पोषक तत्वों पर भी इसी तरह से ध्यान देना चाहिए।

शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन-के की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह खून को जमने में मदद करता है, जिससे चोट लगने पर रक्तस्राव रोकने की प्रक्रिया ठीक से चल सके। इसके अलावा यह हड्डियों की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। क्या आप रोजाना विटामिन-के वाली चीजें खा रहे हैं?

Trending Videos
Why Does Your Body Need Vitamin K Deficiency Signs, Causes and Prevention
विटामिन के वाली चीजें - फोटो : Adobe Stock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, विटामिन-के को लेकर ज्यादा बात भले ही न होती हो पर ये शरीर को बड़ी मुसीबतों से बचाने के लिए जरूरी है। अच्छी बात यह है कि हरी पत्तेदार सब्जियों और कई दूसरे खाद्य पदार्थों से विटामिन-के आसानी से प्राप्त हो सकता है। वैसे तो इसकी कमी स्वस्थ वयस्कों में दुर्लभ होती है, लेकिन कुछ बीमारियों और दवाओं के कारण विटामिन-के की कमी का जोखिम बढ़ सकता है। 

पहले जान लीजिए विटामिन-के क्यों जरूरी है?

विटामिन के वसा में घुलने वाला विटामिन है। यह शरीर में खून जमाने वाले कुछ प्रोटीनों को सक्रिय करने में मदद करता है। इसके बिना चोट या कट लगने पर रक्तस्राव रोकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा विटामिन-के हड्डियों के मेटाबॉलिज्म से जुड़े प्रोटीनों के काम में भी मदद करता है। इसलिए पर्याप्त विटामिन-के लेना जरूरी है।

Why Does Your Body Need Vitamin K Deficiency Signs, Causes and Prevention
ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

विटामिन-के की कमी होने से क्या होता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वैसे तो विटामिन-के की कमी बहुत कम देखी जाती है, हालांकि अगर इसकी मात्रा कम हो जाए तो जरूरत के समय खून जमने में समय लग सकता है। 
 

  • त्वचा पर आसानी से नीले रंग के धब्बे बन जाते हैं, जो ब्लीडिंग का संकेत हो सकते हैं।
  • नाक या मसूड़ों से असामान्य रक्तस्राव हो सकता है।
  • छोटे कट से खून देर तक बहता रह सकता है।
  • गंभीर मामलों में अंदरूनी रक्तस्राव का जोखिम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Your Body Need Vitamin K Deficiency Signs, Causes and Prevention
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

फिर विटामिन-के के लिए किन चीजों का सेवन करें?

मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुषों के लिए 120 माइक्रोग्राम और महिलाओं के लिए 90 माइक्रोग्राम प्रतिदिन विटामिन-के जरूरी है। रोजमर्रा की डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप शरीर के लिए जरूरी विटामिन-के की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।

विटामिन-के की पूर्ति के लिए खुद से कोई सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए। खून पतला करने वाली दवाओं के साथ सप्लीमेंट्स लेने से गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।
 

  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी विटामिन के के अच्छे स्रोत हैं।
  • ब्रोकली, पत्तागोभी और कुछ अन्य हरी सब्जियों से भी यह मिलता है।
  • वनस्पति तेलों में भी विटामिन के पाया जाता है।
  • सोयाबीन, अंडे, चीज और कुछ फल भी इसकी मात्रा होती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed