फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: थायरॉइड की समस्या से हैं परेशान? इन तीन योगासनों से दिखने लगेगा जल्द आराम

Fri, 08 Oct 2021 12:33 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 08 Oct 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
which yoga is good for thyroid, all you need to know
थायरॉइड को कैसे कंट्रोल करें - फोटो : Pixabay

योग, हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। शरीर में ऊर्जा को संतुलित करने से लेकर, लचीलापन बढ़ाने और तनाव की समस्या से छुटकारा दिलाने तक के लिए योग के लाभ का जिक्र मिलता है। कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी योग को लाभदायक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तनाव की समस्या हाइपोथायरायडिज्म का कारक हो सकती है। योग गुरुओं के मुताबिक कुछ योग मुद्राएं थायरॉइड के स्तर को संतुलित करने के साथ इसकी जटिलताओं को कम करने में सहायक हो सकती हैं।



थायरॉइड, गले में स्थित एक छोटी ग्रंथि होती है जो कई आवश्यक हार्मोन स्रावित करती है। ये हार्मोन व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म, शरीर के तापमान और विकास के लिए आवश्यक होते हैं। थायरॉइड का बढ़ना और कम होना, दोनों ही स्थितियां शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि योग के माध्यम से थायरॉइड की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?

which yoga is good for thyroid, all you need to know
थायरॉइड की समस्या - फोटो : iStock

थायरॉइड में योग के लाभ
योग विशेषज्ञों के मुताबिक कई प्रकार के योगासनों के माध्यम से गले को उत्तेजित करने में सहायता मिल सकती है। थायरॉइड के लिए किए जाने वाले योग थायरॉइड ग्रंथि के आसपास रक्त परिसंचरण और ऊर्जा प्रवाह में सुधार करने में सहायक हो सकते हैं। योग पोज के माध्यम से थायरॉइड की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में थायरॉइड के लिए फायदेमंद योगासनों के बारे में जानते हैं। 

which yoga is good for thyroid, all you need to know
ब्रिज पोज योगासन - फोटो : Pixabay

ब्रिज पोज योग के लाभ
ब्रिज पोज योग, पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि इस योग से थायरॉइड के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
which yoga is good for thyroid, all you need to know
कोबरा पोज योग के लाभ - फोटो : Pixabay

कोबरा पोज योगासन
थायरॉइड में कोबरा पोज योगासन के फायदों का जिक्र मिलता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोबरा पोज गले और थायरॉयड को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। कोबरा मुद्रा के लिए जमीन पर लेट जाएं और अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अपने निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए श्वास लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं। इस योग को रोजाना 5-10 मिनट तक करें।

विज्ञापन
which yoga is good for thyroid, all you need to know
मार्जरी आसन - फोटो : istock

कैट-काउ पोज
योग विशेषज्ञों के मुताबिक थायरॉइड की समस्या से परेशान लोगों के लिए कैट-काउ पोज का अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। गले में रक्त के प्रवाह को निरंतर जारी रखने के लिए इस योगासन के काफी लाभ मिल सकते हैं। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपनी कलाइयों और घुटनों की मदद से चौपाया जानवरों जैसी मुद्र बना लें। अब गहरी श्वास लें और छोड़ें। इसके बाद सांस लेते हुए छत की ओर देखें और सांस छोड़ें। इस योग को रोजाना 5-10 मिनट तक करें।

--------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed