फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stress: ज्यादा तनाव-घबराहट होती है तो खाइए डॉर्क चॉकलेट, मिलेगा जल्द आराम, जानिए ये शरीर में कैसे करता है काम?

Sun, 28 May 2023 06:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
What to Eat While Stressed Know Eating Dark Chocolate Healthy Effect on Body
डॉर्क चॉकलेट क्यों फायदेमंद है? - फोटो : iStock

स्ट्रेस-एंग्जाइटी की समस्याओं पर समय रहते कंट्रोल किया जाना बहुत आवश्यक होता है। अगर इनपर ध्यान न दिया जाए या फिर ठीक तरीके से उपचार न हो तो इसके कारण गंभीर स्थितियों में डिप्रेशन होने का जोखिम काफी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप अपनी मानसिक सेहत पर ध्यान दें, चिंता-तनाव जैसी स्थितियां भी गंभीर समस्याकारक हो सकती हैं, इन्हें कंट्रोल किया जाना बहुत आवश्यक होता है। 



कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि तनाव-घबराहट महसूस होने पर डॉर्क चॉकलेट खाने से आपको लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं इसे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी फायदेमंद पाया गया है। डॉर्क चॉकलेट का सेवन करने से डिप्रेशन के मरीजों को भी लाभ मिलने के संकेत मिलते हैं, पर यह शरीर को किस प्रकार से आराम देता है?

आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

What to Eat While Stressed Know Eating Dark Chocolate Healthy Effect on Body
स्ट्रेस कम करता है डार्क चॉकलेट - फोटो : istock

डार्क चॉकलेट से तनाव में मिलता है आराम

अध्ययन बताते हैं कि डार्क चॉकलेट खाने से अक्सर तनाव में रहने वाले लोगों के लक्षणों में विशेष सुधार हो सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि दो सप्ताह तक प्रतिदिन एक मध्यम आकार की डार्क चॉकलेट (40 ग्राम) खाने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के साथ-साथ न्यूरोहोर्मोनल हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

जिन लोगों को तनाव की समस्या होती है उनमें कैटेकोलामाइन न्यूरोट्रांसमिटर की अधिकता हो सकती है। अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि डार्क चॉकलेट इन हार्मोन्स और न्यूरोट्रांसमिटर्स को काफी हद तक कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है।

What to Eat While Stressed Know Eating Dark Chocolate Healthy Effect on Body
डार्क चॉकलेट में कोकोआ पाया जाता है - फोटो : Pixabay

कैसे काम करता है डार्क चॉकलेट

शोधकर्ताओं ने पाया कि डार्क चॉकलेट में कोकोआ पाया जाता है जो प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स (फ्लेवोनोइड्स) का समृद्ध स्रोत है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इस अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने 30 स्वस्थ वयस्कों में दो सप्ताह तक रोजाना लगभग 40 ग्राम डार्क चॉकलेट के सेवन के प्रभावों का आकलन किया।

शोध के परिणामों से पता चला कि रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से इन प्रतिभागियों में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम हो गया। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि डार्क चॉकलेट आंतों में मेटाबॉलिज्म और बैक्टीरिया की गतिविधि पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What to Eat While Stressed Know Eating Dark Chocolate Healthy Effect on Body
तनाव कम करता है डार्क चॉकलेट - फोटो : istock

स्ट्रेस कम करने में डार्क चॉकलेट के लाभ

स्ट्रेस को कम करने के लिए डार्क चॉकलेट दो प्रकार से काम करता है।

पहला- इसमें फ्लेवोनोल्स नाम का रसायनिक यौगिक होता है जो मस्तिष्क के कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, मस्तिष्क को शांत करने के साथ रिएक्शन टाइम और याददाश्त में सुधार करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। फ्लेवोनोल्स मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है इससे भी स्ट्रेस में आराम मिलता है।

दूसरा- डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रक्तचाप को कम करने और रक्त के संचार को बढ़ावा देने में लाभ पहुंचाते हैं। इससे भी तनाव में आराम मिलता है।

विज्ञापन
What to Eat While Stressed Know Eating Dark Chocolate Healthy Effect on Body
डार्क चॉकलेट के फायदे - फोटो : Pixabay

डार्क चॉकलेट के और भी कई फायदे

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के अलावा डार्क चॉकलेट और भी कई प्रकार से हमारी सेहत को लाभ पहुंचा सकता है।

  • यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।
  • उच्च रक्तचाप और शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने में भी इसके लाभ हैं।
  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके यह हृदय रोगों के जोखिमों को कम करता है।


----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed