फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भावस्था में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य के लिए होती हैं नुकसानदायक

Thu, 01 Oct 2020 10:19 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 01 Oct 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
What to eat in pregnancy food tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास खयाल रखने की जरुरत होती है, क्योंकि इस समय स्वयं के शरीर के साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए महिलाओं को इस समय पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान हर चीज को बहुत सोच समझ कर खाना चाहिए, क्योंकि कुछ हेल्दी फूड भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। गर्भावस्था में एक अच्छी बैलेंस डाइट लेनी चाहिए, लेकिन कुछ चीजों को खाते समय ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि गर्भवस्था के दौरान कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

What to eat in pregnancy food tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भावस्था के दौरान कच्चा पपीता खाने से बचें

पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसे सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान कच्चे पपीते के सेवन से बचना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से समय से पहले प्रसव होने का डर रहता है। पपीते का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।

What to eat in pregnancy food tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कच्चा अंडा खाने से बचें

अंडे को भी एक अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर आहार माना गया है। इसलिए लोग अपनी डाइट में अंडा शामिल करते हैं, लेकिन गर्भावस्था में कच्चा अंडा या अधपका अंडा बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए। अधपका या कच्चा अंडा खाने से आपके पेट में परेशानी हो सकती है। उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है, जो इस समय सही नहीं रहती है। पके हुए अंडे का सेवन कर सकती हैं, लेकिन इसका सेवन भी डॉक्टर की सलाह पर सीमित मात्रा में ही करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What to eat in pregnancy food tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

गर्भावस्था में फलों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ फलों को गर्भवस्था के दौरान नहीं खाना चाहिए। पोषक तत्वों और विटामिन सी से भरपूर अनानास को बहुत हेल्दी माना जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे समय से पहले प्रसव होने का डर रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed