{"_id":"6a2b9bd435f0cbbee4069db1","slug":"what-to-eat-in-lunch-for-healthy-lifestyle-in-hindi-lunch-kaisa-hona-chahiye-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"What To Eat in Lunch: कैसा होना चाहिए आपका लंच? जान लें वरना शरीर को नहीं मिलेगा पोषण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
What To Eat in Lunch: कैसा होना चाहिए आपका लंच? जान लें वरना शरीर को नहीं मिलेगा पोषण
Fri, 12 Jun 2026 12:52 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:52 PM IST
सार
What To Eat in Lunch: अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल रखना चाहते हैं तो अपने लंच का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको बताएंगे कि आपका लंच कैसा होना चाहिए?
विज्ञापन
कैसा होना चाहिए आपका लंच?
- फोटो : AI
What To Eat in Lunch : हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता, बल्कि आपकी डाइट भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दिन का सबसे अहम मील लंच माना जाता है, क्योंकि यह न केवल आपकी एनर्जी को बनाए रखता है बल्कि पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी को भी प्रभावित करता है।
कैसा होना चाहिए आपका लंच?
- फोटो : Freepik.com
लंच में होनी चाहिए ये चीजें
सबसे पहले बात करें सब्जियों की, तो हरी और मौसमी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, भिंडी, लौकी, तोरी, गाजर और ब्रोकली शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर देती हैं। ये पाचन को सुधारती हैं और पेट को लंबे समय तक हल्का रखती हैं।
इसके बाद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स आते हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं। इसके लिए गेहूं की रोटी, ब्राउन राइस, ओट्स, दलिया या मोटे अनाज जैसे बाजरा और ज्वार बहुत अच्छे विकल्प हैं। ये ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं और लंबे समय तक तृप्ति बनाए रखते हैं।

- फोटो : Freepik
प्रोटीन भी है जरूरी
प्रोटीन लंच का सबसे जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह मसल्स की मरम्मत और शरीर की ग्रोथ में मदद करता है। दालें, छोले, राजमा, पनीर, सोया, अंडा या चिकन जैसे विकल्प लंच में जरूर शामिल करने चाहिए।
प्रोटीन लंच का सबसे जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह मसल्स की मरम्मत और शरीर की ग्रोथ में मदद करता है। दालें, छोले, राजमा, पनीर, सोया, अंडा या चिकन जैसे विकल्प लंच में जरूर शामिल करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा होना चाहिए आपका लंच?
- फोटो : Freepik.com
दही और छाछ है अहम
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही और छाछ पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। गर्मियों में ये शरीर को ठंडक भी देते हैं।
हेल्दी फैट्स भी उतने ही जरूरी हैं, क्योंकि ये दिमाग और हार्ट की सेहत को सपोर्ट करते हैं। बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और ऑलिव ऑयल जैसे स्रोतों को सीमित मात्रा में शामिल करना चाहिए।

- फोटो : freepik
सलाद को भी शामिल करें
लंच में एक छोटी मात्रा में सलाद जैसे खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू भी जरूर लेना चाहिए, क्योंकि यह डाइजेशन को बेहतर करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
इसके साथ-साथ बहुत जरूरी है कि लंच के आधे घंटे बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल सकें।