फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बढ़ गया है सीजनल फ्लू और सर्दी-जुकाम का खतरा, ये चीजें रखेंगी आपको स्वस्थ और सुरक्षित

Sat, 26 Mar 2022 11:56 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
what to eat for immunity booster, how to prevent seasonal flu and allergy
बदलते मौसम में सर्दी जुकाम की समस्या - फोटो : Istock

इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की सर्दी वाले इस मौसम को सेहत के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस मौसम में वातावरण में कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ रहे होते हैं, जिसके कारण लोगों के बीमार पड़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि मार्च के आखिरी के दिनों और अप्रैल की शुरुआत में कई तरह की सीजनल बीमारियां, सर्दी-जुकाम और फ्लू संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है उन्हें इस मौसम में बीमारी तेजी से अपना शिकार बना सकती है।



कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी की आवश्यकताओं के बारे में हम सभी अच्छी तरह से जान ही चुके हैं। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली सिर्फ कोविड-19 ही नहीं, आपको सीजनल फीवर और फ्लू के संक्रमण से भी बचाने में मदद करती है। यही कारण है कि इन समस्याओं से बचे रहने के लिए लोगों को पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। कई चीजों का नियमित सेवन करने से आप सीजनल बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जो सीजनल फ्लू और सर्दी-जुकाम से सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकते हैं?

what to eat for immunity booster, how to prevent seasonal flu and allergy
विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ - फोटो : iStock

विटामिन-सी युक्त खाद्य
विटामिन-सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। नियमित रूप से आहार में विटामिन-सी का सेवन करने वाले लोगों में बीमारियों का खतरा कम होता है, विशेषतौर पर यह आपको मौसमी बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रखने में काफी मददगार हो सकती है। बीमारियों के खतरे से बचाने के साथ खाद्य पदार्थों से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने में भी विटामिन-सी वाली चीजों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दैनिक आहार में नींबू, संतरे, कीवी आदि को जरूर शामिल करना चाहिए। 

what to eat for immunity booster, how to prevent seasonal flu and allergy
सूप पीने के फायदे - फोटो : Pixabay

चिकन सूप है कारगर
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाकर कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए चिकन सूप का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। चिकन सूप शरीर में आयरन और प्रोटीन की पूर्ति करता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन किया जा सकता है। जिन लोगों को अक्सर फ्लू की समस्या बनी रहती है उन्हें चिकन सूप के सेवन की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat for immunity booster, how to prevent seasonal flu and allergy
अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण - फोटो : iStock

अदरक वाली चाय पिएं
सर्दी-जुकाम होने पर अदरक वाली चाय पीते ही आपको अलग ऊर्जा के स्तर का आभास होता है। असल में जब कॉमन कोल्ड के इलाज की बात आती है, तो अदरक सबसे अच्छी औषधियों में से एक माना जाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक समीक्षा में, शोधकर्ताओं ने बताया कि अदरक के शक्तिशाली एंटी-इंफ्लामेटरी गुण सर्दी या फ्लू से बचाने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। चूंकि सूजन आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए अदरक का सेवन करना आपके लक्षणों को कम करने और आराम दिलाने में काफी सहायक माना जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed