फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: क्या आपमें भी खून की कमी है? वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट- खो सकते हैं दिमागी ताकत

Sat, 15 Jul 2023 12:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jul 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
What is the link between anemia and dementia know how does low iron affect the brain
खून की कमी से मस्तिष्क पर असर - फोटो : istock

शरीर में खून की कमी (एनीमिया) की समस्या स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। दुर्भाग्यवश भारतीय महिलाओं में इसका खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। एनीमिया के कारण थकान, कमजोरी जैसी सामान्य समस्याओं के साथ त्वचा के रंग में बदलाव और सांस की दिक्कतों का जोखिम भी देखा जाता रहा है। पर इसके दुष्प्रभाव यहीं तक सीमित नहीं हैं।



एक अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने एनीमिया के कारण मस्तिष्क की सेहत पर होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव को लेकर आगाह किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि यदि आप खून की कमी के शिकार हैं और इसका सही से इलाज नहीं हो पा रहा है तो आप अपनी दिमागी ताकत खो सकते हैं।

अमेरिका में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 10% लोगों को एनीमिया या उनके रक्त में आयरन की कमी का अनुमान है। शोधकर्ताओं ने पाया कि एनीमिया वाले लोगों में अल्जाइमर रोग-डिमेंशिया विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। जरूरी है कि सभी लोग खून की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के लिए उपाय करते रहें।

What is the link between anemia and dementia know how does low iron affect the brain
एनीमिया के कारण होने वाली समस्या - फोटो : istock

एनीमिया के कारण अल्जाइमर रोग का खतरा

अल्जाइमर रोग, मस्तिष्क स्वास्थ्य विकार है, जो समय के साथ चीजों को याद रखने, सोचने-तर्क करने और समस्याओं को हल करने की दिमागी ताकत को कम कर देती है। अल्जाइमर के गंभीर मामलों में डिमेंशिया का खतरा हो सकता है। एनीमिया वाले लोगों में इसके जोखिमों को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने तीन लाख से अधिक लोगों पर अध्ययन किया, जिसके आधार पर पाया गया कि खून की कमी के शिकार लोगों को समय के साथ अल्जाइमर रोग-डिमेंशिया होने का खतरा 56 फीसदी तक अधिक हो सकता है।

एक अन्य अध्ययन में कैनसस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया गया कि एनीमिया वाले अल्जाइमर के रोगियों का मस्तिष्क सिकुड़ सकता है, जिससे बीमारी के बदतर होने का खतरा रहता है।

What is the link between anemia and dementia know how does low iron affect the brain
अल्जाइमर रोगों का जोखिम - फोटो : iStock

मस्तिष्क की सेहत पर होने वाले दुष्प्रभाव

वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान पाया कि ऐसे कई तरीके हैं जिनसे एनीमिया, मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है और दिमाग की कार्यात्मक क्षमता में कमजोरी का कारण बन सकता है।

एनवाईयू लॉन्ग आइलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर एलिसन बी. रीस कहते हैं, अल्जाइमर रोग के परिणामस्वरूप तंत्रिकाओं में होने वाली क्षति के कारण स्मृति, सोचने की क्षमता और व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है। आयरन की कमी मस्तिष्क की प्रक्रियाओं में बाधा पैदा कर सकती है जो न्यूरोट्रांसमीटर और माइलिन के उत्पादन और इनके सामान्य कार्यों को प्रभावित करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the link between anemia and dementia know how does low iron affect the brain
मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का जोखिम - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

प्रोफेसर रीस कहते हैं, यदि किसी व्यक्ति को पहले से अल्जाइमर या डिमेंशिया की समस्या है तो एनीमिया के कारण लक्षणों के बिगड़ने का भी खतरा रहता है। शोध में पाया गया है कि एनीमिया मस्तिष्क में ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म को भी कम कर देती है, जो मस्तिष्क में ऊर्जा उत्पादन का तंत्र है। अल्जाइमर रोग के जोखिमों के लिए इसे भी एक कारक माना जा सकता है। सभी लोगों को कम उम्र से ही शरीर में खून की मात्रा बेहतर बनाने वाले प्रयास करते रहने चाहिए।

विज्ञापन
What is the link between anemia and dementia know how does low iron affect the brain
एनीमिया के जोखिमों को करें कम - फोटो : Pixabay

भारतीय लोगों में एनीमिया का खतरा

एक अनुमान के मुताबिक आधे से अधिक भारतीय महिलाओं और तीन चौथाई बच्चों में खून की कमी हो सकती है। यह आंकड़े निश्चिच ही चिंताजनक है, क्योंकि एनिमिया न सिर्फ आपको कमजोर बनाती है साथ ही अल्जाइमर जैसे गंभीर रोगों के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। पुरुषों में भी इसका खतरा हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखा जाए और जो खून की कमी को दूर करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। 



----------------
स्रोत और संदर्भ
Associations of blood cell indices and anemia with risk of incident dementia


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed