फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: डायबिटीज रोगियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर का खतरा, क्या है इन दोनों बीमारियों का संबंध?

Thu, 15 May 2025 06:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 15 May 2025 06:07 PM IST
सार

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का आपस में क्या संबंध है? और जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
What is Link Between Blood Pressure and Diabetes Know Symptoms and how it affects health
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज एक गंभीर और क्रॉनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसका सभी उम्र के लोगों में खतरा देखा जाता रहा है। बढ़े हुए ब्लड शुगर की स्थिति आंखों, तंत्रिकाओं, हृदय और किडनी को प्रभावित करने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ  कहते हैं, डायबिटीज पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए या फिर इसका समय पर इलाज न हो पाए तो इसके जोखिम जानलेवा भी हो सकते हैं।



क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के शिकार लोगों में हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक होता है? हाई ब्लड प्रेशर आपको हार्ट का मरीज बना देती है।

पर ऐसा क्यों है? डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का आपस में क्या संबंध है? और जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

What is Link Between Blood Pressure and Diabetes Know Symptoms and how it affects health
हाई ब्लड प्रेशर और इसका खतरा - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या संबंध है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर, ये दोनों बीमारियां दुनियाभर में करोड़ों लोगों को प्रभावित कर रही हैं। आमतौर पर ये दोनों स्थितियां अलग लग सकती हैं, लेकिन कई अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि इनके बीच गहरा संबंध है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर एक साथ होना कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को जन्म दे सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, टाइप-2 डायबिटीज वाले मरीजों में आमतौर पर इंसुलिन रेजिस्टेंस की दिक्कत देखी जाती है। इंसुलिन रेजिस्टेंस वह स्थिति है जिसमें आपका शरीर इंसुलिन हार्मोन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करता है। ये हार्मोन रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस होने के कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा हुआ रहता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण शरीर में ग्लूकोज के साथ-साथ सोडियम और पानी का भी रिटेंशन बढ़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर होने का खतरा हो सकता है।

What is Link Between Blood Pressure and Diabetes Know Symptoms and how it affects health
हाई ब्लड शुगर की समस्या का जोखिम - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषक उपाध्याय बताते हैं, हाई ब्लड शुगर की स्थिति धमनियों की दीवारों को नुकसान पहुंचाने लगती है, जिससे ये संकरी और कठोर हो जाती हैं। इसी प्रकार हाई ब्लड प्रेशर भी धमनियों पर दबाव डालता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों में प्लाक जमना) की प्रक्रिया तेज होती है।

ऐसे में डायबिटीज के साथ अगर किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाए तो इसके कारण हृदय रोगों का जोखिम काफी बढ़ सकता है। यही कारण है कि शुगर के मरीजों को नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की भी जांच कराते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Link Between Blood Pressure and Diabetes Know Symptoms and how it affects health
मोटापा और ब्लड प्रेशर का खतरा - फोटो : Adobe stock photos

किन लोगों को होता है इसका खतरा?

डॉक्टर बताते हैं, डायबिटीज के साथ-साथ यदि किसी को मोटापा की दिक्कत है, जीवनशैली गतिहीन रहती है और आहार संतुलित नहीं रहता है तो इसके कारण ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा अनुवांशिक कारणों से भी आपको डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

  • अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि डायबिटीज से ग्रसित लगभग दो में से 1 व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है।
  • वहीं जिन लोगों को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर दोनों समस्याए हैं, उनमें हृदय रोग होने का जोखिम चार गुना तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
What is Link Between Blood Pressure and Diabetes Know Symptoms and how it affects health
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज वाले क्या सावधानियां बरतें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये दोनों स्थितियां मिलकर किडनी की छोटी रक्त नलिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती हैं, जिससे किडनी फेलियर तक हो सकता है। वहीं हाई ब्लड प्रेशर रेटिना में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर अंधेपन के खतरे को बढ़ा देता है।

इस तरह की समस्या से बचे रहने के लिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना जरूरी है।

  • इसके लिए आहार में नमक- चीनी की मात्रा कम रखें और फाइबर युक्त चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की शारीरिक गतिविधि ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकती है। 
  • जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें नियमित रूप से ब्लड प्रेशर भी चेक करते रहना चाहिए।
  • यदि यह अक्सर हाई या लो रहता है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह लें। 




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed