{"_id":"6ac70fb983a17be38a0aadc0","slug":"weight-loss-tips-gym-or-house-cleaning-know-which-burns-more-calories-in-1-hour-2026-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई? जानें 1 घंटे में कहां बर्न होती है ज्यादा कैलोरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई? जानें 1 घंटे में कहां बर्न होती है ज्यादा कैलोरी
Thu, 08 Oct 2026 10:02 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:02 AM IST
सार
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए जिम जाना जरूरी है या घर की सफाई भी पर्याप्त है? इस लेख में जानें 1 घंटे जिम, झाड़ू-पोंछा और डीप क्लीनिंग में कितनी कैलोरी बर्न होती है और कौन-सा विकल्प ज्यादा असरदार है।
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो जिम जाना ही पड़ेगा, ये तो सब कहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 1 घंटे झाड़ू-पोंछा, बर्तन और अलमारी साफ करने में भी उतनी ही कैलोरी बर्न हो सकती है जितनी जिम में?
Trending Videos
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
1 घंटे जिम में कितनी कैलोरी बर्न होती है?
जिम में कैलोरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप क्या कर रहे हैं। 70 किलो वजन वाला व्यक्ति 1 घंटे की हल्की ट्रेडमिल या वॉक से करीब 250-300 कैलोरी बर्न कर सकता है। तेज कार्डियो या साइकिलिंग से करीब 400-500 कैलोरी बर्न हो सकती है। वहीं, 1 घंटे की वेट ट्रेनिंग में लगभग 200-350 कैलोरी और HIIT वर्कआउट में करीब 500-600 कैलोरी बर्न हो सकती है।
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
1 घंटे घर की सफाई में कितनी कैलोरी बर्न होती है?
घर के काम भी कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। 1 घंटे झाड़ू लगाने से करीब 200-240 कैलोरी, जबकि बैठकर पोंछा लगाने से लगभग 250-300 कैलोरी बर्न हो सकती है। बर्तन धोने और किचन साफ करने में करीब 180-220 कैलोरी खर्च हो सकती है। वहीं, अलमारी या स्टोर रूम की डीप क्लीनिंग से 1 घंटे में लगभग 300-350 कैलोरी बर्न हो सकती है।
घर के काम भी कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। 1 घंटे झाड़ू लगाने से करीब 200-240 कैलोरी, जबकि बैठकर पोंछा लगाने से लगभग 250-300 कैलोरी बर्न हो सकती है। बर्तन धोने और किचन साफ करने में करीब 180-220 कैलोरी खर्च हो सकती है। वहीं, अलमारी या स्टोर रूम की डीप क्लीनिंग से 1 घंटे में लगभग 300-350 कैलोरी बर्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
तो जीता कौन?
सीधे आंकड़ों में जिम जीतता है, खासकर अगर आप HIIT या तेज कार्डियो कर रहे हैं। जिम में आप 1 घंटे में औसतन 400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, जबकि पूरे घर की सफाई में 250-300 कैलोरी ही बर्न होती है।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
फिटनेस कोच के अनुसार, घर की सफाई से फैट बर्न होता है, लेकिन इससे मसल्स बनाने में जिम की वेट ट्रेनिंग जितना फायदा नहीं मिलता। जिम में वेट ट्रेनिंग से एक्सरसाइज के बाद भी शरीर कुछ अतिरिक्त कैलोरी बर्न करता रहता है, जिसे Afterburn Effect कहा जाता है।