आज के समय में वजन का बढ़ना आम हो गया है। लगभग हर घर में आपको कोई न कोई मोटापे का शिकार या वजन बढ़ने की समस्या से परेशान व्यक्ति मिल जाएगा। भारत तो छोड़िए, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में यहीं हालात हैं। हालांकि लोग इससे निपटने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई जिम जाकर पसीना बहाता है तो कोई अपनी डाइट में सुधार करता है, लेकिन इसके बावजूद ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि लोगों का वजन घटता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा सूप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कर आप हफ्तेभर में ही अपना वजन घटा सकते हैं। आइए जानते हैं इस सूप के बारे में और ये कैसे वजन घटाने में सहायक है।
वजन घटाने में असरदार है इस चीज से बना सूप, ऐसे करें इसका सेवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्ता गोभी की सब्जी तो आपने खाई ही होगी, लेकिन क्या कभी आपने इसका सूप पिया है। दरअसल, पत्ता गोभी फाइबर से भरपूर सब्जी है और यह कैलोरी को बैलेंस करता है। इसमें विटामिन, खनिज और पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसका सूप आपके मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाकर शरीर के फैट को कम करने में सहायता करता है। इतना ही नहीं, यह खून को साफ करने के साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
पत्ता गोभी का सूप बनाने के लिए सामग्री
- 1 पत्ता गोभी
- 2-3 हरी मिर्च
- 2 प्याज
- 2-3 गाजर
- 2-3 मशरूम
- 1 टमाटर
- 1 गुच्छा सेलेरी
- 3-4 लहसुन की कलियां
- धनिया पत्ती या एक चुटकी काली मिर्च
- 4-5 कप पानी
सूप बनाने का तरीका
- पहले सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके बाद एक कंटेनर में पानी उबलने के लिए गैस पर रख दें। जब पानी थोड़ा गरम हो जाए तो उसमें सभी सब्जियों को डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से चलाएं। फिर उसे ढंक दें और मध्यम आंच पर पकने दें। 15-20 मिनट पकने के बाद उसे उतार लें। अब आपका गर्मागर्म सूप तैयार है। इसमें आप स्वादानुसार नमक डाल लें और चाहें तो थोड़ी सी मिर्च भी डाल सकते हैं।
इस सूप का 7 दिन सेवन करने पर ही दिखने लगता है असर
- पत्ता गोभी के इस सूप को आप नियमित तौर पर लें तो ज्यादा बेहतर है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन जल्दी से घट जाए इस सूप का सेवन जरूर करें। इसके साथ फलों का भी सेवन करना अति उत्तम है, क्योंकि सिर्फ सूप पीने से हो सकता है कि शरीर में कमजोरी आ जाए। इसलिए बेहतर है कि आप हेल्दी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।