फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: डॉक्टर्स ने बताया वजन घटाने का सबसे आसान फॉर्मूला, जिसे अपनाकर बेहतर हो सकती है आपकी फिटनेस

Thu, 14 Aug 2025 07:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Aug 2025 07:57 PM IST
सार

  • साल 2022 में, 250 करोड़ से अधिक वयस्क अधिक वजन और 89 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त थे। 1990 के बाद से वयस्कों में मोटापे की दर दोगुनी और किशोरों में चौगुनी अधिक हो गई है।
  • वजन बढ़ना सिर्फ शरीर के लुक को खराब करने वाली समस्या नहीं है, इसका असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
weight loss diet and lifestyle changes know what is 3 3 3 rule to lose weight fast
वेट लॉस कैसे करें? - फोटो : Freepik.com

Weight Loss: वजन बढ़ना मौजूदा समय में सेहत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हई है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर अधिक वजन (ओवरवेट) और मोटापा गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिससे एक अरब से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।



साल 2022 में, 250 करोड़ से अधिक वयस्क अधिक वजन और 89 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त थे। 1990 के बाद से वयस्कों में मोटापे की दर दोगुनी और किशोरों में चौगुनी अधिक हो गई है। विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि अगर यही प्रवृत्ति जारी रही तो अनुमान है कि साल 2025 के अंत तक 270 करोड़ से अधिक वयस्क अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं।

वजन बढ़ना सिर्फ शरीर के लुक को खराब करने वाली समस्या नहीं है, इसका असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। तेजी से बढ़ती डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की समस्या के लिए भी इसे प्रमुख कारण के रूप में देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई गंभीर बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि कम उम्र से ही वजन को स्वस्थ बनाए रखने पर ध्यान देते रहें। 

पर ये होगा कैसे, वजन कैसे घटाया जाए? इसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक आसान सा फॉर्मूला बताया है, जिसका पालन करके आप भी स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

weight loss diet and lifestyle changes know what is 3 3 3 rule to lose weight fast
वजन घटाने के तरीके - फोटो : freepik

सबसे जरूरी है आहार में सुधार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वेट लॉस करना चाह रहे हैं तो सबसे जरूरी है कि आप अपने आहार में सुधार करें। हम जो कुछ भी खाते पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। इसी को लेकर एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि भले ही आपका खानपान अच्छा है, पर अगर आप थोड़ा भी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं और इससे वजन घटाना मुश्किल हो सकता है।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में आर्टिफिशियल फ्लेवर, कलर, और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जिन्हें सेहत के लिए पहले से हानिकारक माना जाता रहा है। यूके और अमेरिका के शोधकर्ताओं ने अधिक वजन वाले 50 से अधिक लोगों डेटा का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि भले ही आप फलों और सब्जियों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं और थोड़ी मात्रा में ही अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं तो इससे भी वेट लॉस करना कठिन हो सकता है।

weight loss diet and lifestyle changes know what is 3 3 3 rule to lose weight fast
वजन कम करने के तरीके - फोटो : Freepik.com

वेट लॉस करने के लिए 3-3-3 रूल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए 3-3-3 रूल का पालन करना लाभकारी हो सकता है। ये खाने और व्यायाम के एक सरल, संतुलित तरीके को दर्शाता है। इसमें दिन में तीन बार भोजन, प्रत्येक भोजन में तीन संतुलित पोषक तत्व वाली चीजें शामिल करना और प्रति सप्ताह कम से कम तीन घंटे व्यायाम करना शामिल है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर इस रूल का सही तरीके से पालन कर लिया जाए तो ये वेट लॉस करने में काफी मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss diet and lifestyle changes know what is 3 3 3 rule to lose weight fast
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

इन तीन बातों का रखें ध्यान

  • तीन संतुलित आहार ( सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना) वेट लॉस करने के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित अंतराल पर हल्का और पौष्टिक आहार लेना आपकी सेहत को ठीक रखने और वजन को कंट्रोल रखने में मददगार है।


आहार में हों ये तीन चीजें

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है। आहार में प्रोटीन वाली एक चीज, एक फल या सब्जी और कम से कम एक कार्बोहाइड्रेट वाली चीज जरूर होनी चाहिए।


तीन घंटे व्यायाम

  • अच्छी सेहत और फिटनेस चाहते हैं तो सप्ताह में कम से कम तीन घंटे शारीरिक गतिविधि करने का लक्ष्य रखें, ये वेट लॉस में मददगार हो सकता है।



-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed