आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि जब आप दोस्तों के साथ होते हैं तो भूख से भी ज्यादा खाना खा लेते हैं। दरअसल, पहली बार इसकी वजह पर एक अध्ययन हुआ है। इस अध्ययन में दोस्तों के साथ होने पर ज्यादा खाने के पीछे के असल कारण को मनोविज्ञान (साइकॉलोजी) से जोड़ा गया है। अध्ययन को बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने किया है और अमेरिका के क्लिनिकल न्यूट्रिशन जर्नल ने इसे प्रकाशित किया है। इसमें खाने की खपत की सामाजिक सुविधा पर हुए 42 पुराने विश्लेषणों को भी शामिल किया गया है। इसके बाद इंग्लैंड की बर्मिंघन यूनिवर्सिटी ने इस आदत को प्रागैतिहासिक भोजन के लिए घूमने की रणनीति से जोड़ा है और इसके पीछे की वजह के लिए हमारे पुरखों को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, हमारे पूर्वज किसी जमाने में भोजने की खोज के लिए समूह में घूमा करते थे और उसके बाद परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करते थे।
भूख ना होने पर भी दोस्तों के साथ आप भी खा लेते हैं ढेर सारा खाना, तो हैरान ना हों, ये है वजह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 29 Nov 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन