फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: जरूर खाएं तरबूज, इसका सेवन डिहाइड्रेशन से बचाने के अलावा स्ट्रेस-एंग्जाइटी को कम करने में भी फायदेमंद

Tue, 06 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
watermelon reduces stress and anxiety, Vitamin B6 helps brain to stay stress free
तरबूज के फायदे - फोटो : Pixabay

गर्मियों के इस मौसम में बहुतायत मात्रा में तरबूज उपलब्ध होते हैं। तरबूज को खास बनाती है इसमें मौजूद करीब 92 फीसदी पानी की मात्रा, जो गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन के जोखिम से बचाने में आपके लिए लाभकारी है। हालांकि इसके फायदे सिर्फ हाइड्रेशन तक ही सीमित नहीं हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि तरबूज का सेवन करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। इससे   स्ट्रेस-एंग्जाइटी जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में विशेष लाभ पाया गया है। 



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को तरबूज को आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए, ये कई प्रकार से आपके लिए फायदेमंद है। हालांकि इसमें शुगर की मात्रा होती है जिससे अधिक सेवन से ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम हो सकता है।

आइए जानते हैं कि तरबूज मानसिक स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार से फायदेमंद है?

watermelon reduces stress and anxiety, Vitamin B6 helps brain to stay stress free
तरबूज में मौजूद पोषक तत्व - फोटो : istock

कई पोषक तत्वों का स्रोत है तरबूज

तरबूज में 92 फीसदी पानी के साथ विटामिन बी6 भी पाया जाता है जो उन रसायनों के उत्पादन के लिए आवश्यक है जो तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अन्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह लाल फल विटामिन सी, ए और ई का भी उत्कृष्ट स्रोत जो चिंता के स्तर को कम करने और शरीर को कई प्रकार के लाभ देने के लिए जाने जाते हैं। 

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, तरबूज को सिर्फ पानी की कमी पूरा करने वाला फल मानते तो आपको इसके बारे में और जानना चाहिए। यह कई ऐसे तत्वों का स्रोत है जो मस्तिष्क को बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करता है।

watermelon reduces stress and anxiety, Vitamin B6 helps brain to stay stress free
आहार में शामिल करिए तरबूज - फोटो : istock

तरबूज में होती है लाइकोपिन

अध्ययनों में लाइकोपीन के एंटीडिप्रेसिव गुणों के बारे में बताया गया है। पशुओं पर इसके प्रभावों को देखा गया जिसके अनुसार लाइकोपिन वाली चीजें स्ट्रेस की समस्या को कम करने में काफी लाभकारी हो सकती हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी6 भी प्रभावी रूप से मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने में लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
watermelon reduces stress and anxiety, Vitamin B6 helps brain to stay stress free
कई प्रकार से फायदेमंद है तरबूज - फोटो : Pixabay

तरबूज से होने वाले इन फायदों के बारे में भी जानिए

अध्ययनों में पाया गया है कि तरबूज का सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। 

  • यह आपको हाइड्रेटेड रखता है।
  • वजन कम करने में सहायक है।
  • हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी इसके लाभ हैं।
  • अस्थमा की जटिलताओं को कम कर सकता है।
  • इंफ्लामेशन के जोखिमों से बचाता है।
  • तंत्रिका कार्यों के लिए इसे अच्छा माना जाता है।
  • पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखता है और आंतों को स्वस्थ रखने में इसके लाभ देखे गए हैं।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed