फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: यह छोटी सी कोशिश स्ट्रोक-हार्ट फेलियर के जोखिम को 30% तक कर सकती है कम, आज से ही करें शुरुआत

Fri, 07 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
walking may lower risk for heart attacks and strokes know health benefits of daily walk
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें वॉक - फोटो : Pixabay

संपूर्ण फिटनेस को बेहतर रखने के लिए नियमित व्यायाम की आवश्यकताओं पर बार-बार जोर दिया जाता रहा है। शोधकर्ताओं ने पाया कि डायबिटीज-हृदय रोग जैसी क्रोनिक बीमारियों के शिकार ज्यादातर लोग शारीरिक निष्क्रियता के शिकार पाए गए हैं। यानी अगर आप किसी भी प्रकार के योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं तो इससे कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।



अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम में कहा- ज्यादातर लोग काम की व्यस्तता के कारण रोजाना जिम नहीं जा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए एरोबिक व्यायाम, विशेषतौर पर रोजाना वॉकिंग की आदत भी फायदेमंद हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से वॉक करते हैं तो यह संपूर्ण फिटनेस (शारीरिक और मानसिक दोनों) के लिए लाभकारी है।

इतना ही नहीं सिर्फ वॉक करके भी आप हृदय की गंभीर समस्याओं के खतरे को कम कर सकते हैं। अध्ययन में इसके बेहतर परिणाम देखे गए हैं।

walking may lower risk for heart attacks and strokes know health benefits of daily walk
वॉकिंग से हृदय रोगों का कम होता है जोखिम - फोटो : iStock

हृदय रोग-स्ट्रोक का कम होता है खतरा

वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि हफ्ते में 8 किमी तक भी अगर आप वॉक करने का लक्ष्य बना लेते हैं तो यह दिल के दौरे, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीरता के जोखिम को 31% तक कम करने के लिए पर्याप्त हो सकता है। तेजी से चलने की आदत बनाना आपके लिए और भी फायदेमंद प्रभावों वाला हो सकता है।

इसी प्रकार एक अन्य अनुसंधान से पता चलता है कि रोजाना 30 मिनट का मध्यम व्यायाम, जिसमें वॉकिंग और योग जैसे धीमे स्तर के वर्कआउट शामिल हैं, ये आपको स्ट्रोक के जानलेवा खतरे से बचाने में लाभकारी हो सकते हैं।

walking may lower risk for heart attacks and strokes know health benefits of daily walk
रोजाना वॉक करने की बनाएं आदत - फोटो : istock

अधिक सक्रिय और तनाव मुक्त रहते हैं आप

पैदल चलना/वॉक करना आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है क्योंकि इससे मस्तिष्क और शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है। इसका आपके हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी-एड्रेनल (एचपीए) पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो आपका सेंट्रल नर्वस रिस्पॉस सिस्टम प्रणाली है। जो लोग रोजाना वॉक करते हैं उनका मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान केंद्रित करने का क्षमता अधिक होती है। यह स्ट्रेस-एंग्जाइटी को कम करने का भी बेहतर तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
walking may lower risk for heart attacks and strokes know health benefits of daily walk
पैदल चलना सेहत के लिए लाभकारी - फोटो : Pixabay

वॉक करने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ

जब आप चलते हैं तो यह पूरे शरीर को सक्रियता देता है। वॉक करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, इसे दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। 

  • हृदय और पल्मोनरी (हृदय और फेफड़े) फिटनेस में होता है सुधार।
  • उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द या कठोरता के साथ मधुमेह जैसी स्थितियों के बेहतर प्रबंधन में इसके लाभ।
  • हड्डियां मजबूत होती हैं और गठिया का जोखिम कम होता है।
  • मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में वृद्धि होती है।
  • शरीर की चर्बी कम होती है, ये मोटापा कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed