फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सिर्फ विटामिन सी-डी ही नहीं, शरीर के लिए विटामिन-के भी है जरूरी, जानिए इसकी कमी से होने वाली समस्याएं

Tue, 14 Jun 2022 11:43 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jun 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Vitamin K Deficiency and Importance In Hindi, vitamin k rich foods
शरीर के लिए विटामिन-के की आवश्यकता - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ और फिट बने रहने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की रोजाना आवश्यकता होती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना ऐसा भोजन करने की सलाह देते हैं जो शरीर की इन आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति कर सके। अंगों को स्वस्थ रखने और संपूर्ण शरीर को काम करते रहने के लिए विटामिन्स, खनिज और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है।



विटामिन्स की आवश्यकताओं में अक्सर हम विटामिन सी-डी की जरूरतों और इसकी कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में सुनते आ रहे हैं, पर सिर्फ इन्हीं विटामिन्स से काम नहीं चलेगा। विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए विटामिन-के की भी उतनी ही आवश्यकता होती है।

रक्त के जमाव की प्रक्रिया में विटामिन-के की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया शरीर के अंदर और बाहर अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने में मदद करती है। वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि विटामिन-के हड्डियों को बढ़ने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए भी आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन-के की कमी के कारण किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही इसकी कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना बेहतर माना जाता है?

Vitamin K Deficiency and Importance In Hindi, vitamin k rich foods
आहार से प्राप्त करें विटामिन-के - फोटो : iStock

दैनिक रूप से विटामिन-के की जरूरत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी उम्र के लोगों को रोजाना विटामिन-के वाली चीजों का सेवन करते रहना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों के लिए 120 माइक्रोग्राम (एमसीजी) और महिलाओं के लिए 90 एमसीजी की मात्रा में रोजाना इस पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। आहार के साथ फूड सप्लीमेंट्स के माध्यम से शरीर की इन जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Vitamin K Deficiency and Importance In Hindi, vitamin k rich foods
विटामिनक के की कमी और रक्तस्राव - फोटो : Pixabay

विटामिन-के की कमी से होने वाली समस्याएं

शरीर में विटामिन-के की कमी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसमें चोट लगने पर अधिक रक्तस्राव का जोखिम सबसे अधिक होता है। कुछ संकेतों के माध्यम से शरीर में होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव के लक्षणों की पहचान की जा सकती है। 

  • आसानी से चोट लगना।
  • नाखूनों के नीचे दिखाई देने वाले रक्त के थक्के।
  • मल का रंग गहरा काला होना या मल से खून आना।
  • चोट लगने बाद आसानी से रक्तस्राव  ठीक न हो पाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin K Deficiency and Importance In Hindi, vitamin k rich foods
विटामिन-के वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

विटामिन-के की कमी कैसे दूर करें?

सामान्यतौर पर विशेषज्ञ विटामिन-के की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के अधिक सेवन पर जोर देते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, लेट्यूस और ब्रोकली, वनस्पति तेल, मांस-पनीर, अंडे, चने और सोयाबीन आदि में इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। आहार में इन चीजों को शामिल करके आसानी से इस विटामिन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vitamin K Deficiency and Importance In Hindi, vitamin k rich foods
विटामिन-के की कमी से होने वाली दिक्कतें

विटामिन-के की कमी से संबंधित जोखिम

यदि वयस्कों में विटामिन-के की कमी को अनुपचारित छोड़ दिया जाता है, तो यह अत्यधिक रक्तस्राव का कारण बन सकता है, जो खतरनाक हो सकता है। रक्तस्राव (इंट्राक्रैनील रक्तस्राव) का बहुत लंबे समय तक जारी रहना या समय पर इसका इलाज न हो पाना मस्तिष्क की क्षति या मृत्यु तक का भी कारण बन सकती है। इस खतरे से बचे रहने के लिए रोजाना इस विटामिन का सेवन अवश्य सुनिश्चि करें।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed