फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: कोरोना संक्रमितों के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-डी का सेवन, शरीर में क्या होता है इसका असर?

Sun, 16 Jan 2022 03:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jan 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
vitamin d importance for covid patients, all you need to know
कोरोना संक्रमितों को विशेष देखभाल की जरूरत - फोटो : iStock

देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना संक्रमण के रोजाना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के आंकड़े की बात करें तो इस दौरान देश में संक्रमण के 2.71 लाख से अधिक नए मामलों की पुष्टी की गई, वहीं कोरोना के सबसे संक्रामक माने जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी अब 5700 से अधिक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल राहत की बात यह है कि ज्यादातार ओमिक्रॉन संक्रमितों में रोग की गंभीरता हल्के-मध्यम स्तर की है। संक्रमितों को रिकवरी के दौरान विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।



अध्ययनों में बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमितों को रिकवरी के दौरान आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। रोगियों को इस दौरान तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए। इसमें भी विटामिन-डी का सेवन सुनिश्चित करना सबसे आवश्यक माना जाता है। चूंकि कोविड-19 संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है, ऐसे में सूर्य के प्रकाश की कमी के कारण रोगियों में इस विटामिन की कमी के मामले देखे जा रहे हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कोरोना संक्रमण के दौरान विटामिन डी को क्यों जरूरी माना जा रहा है, और यह रिकवरी में किस तरह से मददगार हो सकता है?

vitamin d importance for covid patients, all you need to know
कोरोना में विटामिन डी की जरूरत - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण और विटामिन-डी
अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेक सहाय बताते हैं, वैसे कोविड-19 के उपचार में विटामिन-डी के प्रभाव का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है। हालांकि यह विटामिन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ शरीर में सूजन को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है। कोविड रोगियों में कई ऐसी जटिलताएं देखने को मिली हैं जो शरीर में सूजन के कारण हो सकती हैं। ऐसे में यदि रोगियों को इस विटामिन की खुराक दी जाए तो इस तरह की जटिलताओं से बचाव किया जा सकता है।

वहीं नियमित रूप से इस विटामिन का सेवन करने वालों की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जो कोरोना संक्रमण से उन्हें सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

vitamin d importance for covid patients, all you need to know
सूर्य की रोशनी से प्राप्त करें विटामिन डी - फोटो : Pixabay

कोरोना काल में लोगों में विटामिन-डी की कमी
डॉ विवेक बताते हैं, पिछले दो साल से लोगों का ज्यादातर समय लॉकडाउन में ही बीता है, इस दौरान लोगों को घरों में बंद रहना पड़ा। इसका साइड-इफेक्ट यह है कि लोगों का सूर्य की रोशनी से संपर्क कम होता गया, जिसे विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन-डी की कमी न सिर्फ इम्युनिटी को प्रभावित कर सकती है, साथ ही इसे हड्डियों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक माना जाता  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin d importance for covid patients, all you need to know
कोरोना से तेज रिकवरी में सहायक है विटामिन-डी - फोटो : iStock

क्या कहते हैं अध्ययन?
मिनेसोटा विश्वविद्यालय, यूएसए के शोधकर्ताओं का कहना है कि  विटामिन-डी वास्तव में निमोनिया/ एआरडीएस, इंफ्लामेशन, इंफ्लामेटरी साइटोकिन्स और थ्रंबोसिस जैसी कोविड-19 से संबंधित गंभीरता को कम करने में मदद कर सकती है। शरीर में इस विटामिन की कमी के कारण इंफ्लामेटरी साइटोकिन्स में वृद्धि, निमोनिया और ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है।

इसके अलावा विटामिन डी की कमी को थ्रोम्बोटिक एपिसोड से भी जोड़कर देखा जाता है, जोकि कोविड रोगियों में काफी आम है। अध्ययनों में पाया गया है कि  विटामिन डी की कमी मोटापा और मधुमेह के रोगियों में अधिक देखी जाती  है। इन स्थितियों में मृत्यु दर भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि संक्रमितों को इस विटामिन के सेवन का सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
vitamin d importance for covid patients, all you need to know
विटामिन डी के स्रोत - फोटो : iStock

कैसे प्राप्त करें विटामिन-डी?
डॉक्टरों की मानें तो विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने से पहले विशेषज्ञ का सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस विटामिन की पूर्ति के लिए रोजाना कुछ मिनटों के लिए धूप में रहें। दैनिक आहार में विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करें। वसायुक्त मछलियां जैसे सैल्मन, कॉड लिवर ऑयल, मशरूम, गाय का दूध, सोया मिल्क, बादाम और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इन चीजों का सेवन करके इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed