फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: हर साल 2 लाख से अधिक लोगों की इस बीमारी से हो जाती है मौत, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

Fri, 01 Apr 2022 01:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Apr 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
Tuberculosis Disease and Its Symptoms in Hindi, how to prevent tb disease
बढ़ रहे है टीबी रोग के मामले - फोटो : iStock

वैश्विक स्तर पर कैंसर और हृदय रोगों के साथ टी.बी यानि क्षय रोग के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। भारत के लिए भी यह बीमारी गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक हर साल देश में टीबी के कारण सवा दो लाख से ज्यादा लोगों की जान जाती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक  पिछले वर्ष की तुलना में 2021 में देश में टीबी रोगियों की संख्या में 19 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2020 में जहां देश में 16, 28,161 लोग टीबी के शिकार थे वहीं साल 2021 में टीबी रोगियों (नए और रिलैप्स) की कुल संख्या बढ़कर 19,33,381 हो गई है।



टीबी एक गंभीर संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। तपेदिक का कारण बनने वाले जीवाणु खांसी और छींक के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस गंभीर रोग से बचाव को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इसके लक्षणों को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि किन लक्षणों के आधार पर इस गंभीर संक्रामक रोग के खतरे की पहचान की जा सकती है?

Tuberculosis Disease and Its Symptoms in Hindi, how to prevent tb disease
टीबी की हर साल बढ़ती समस्या - फोटो : pixabay

लंबे समय से खांसी की समस्या
अगर आपको भी 3 सप्ताह से अधिक समय से लगातार खांसी की समस्या बनी हुई है तो इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी की समस्या को टीबी का प्रमुख लक्षण माना जाता है। यह रोग आपके फेफड़ों को प्रभावित करता है जिसके परिणामस्वरूप लगातार खांसी हो सकती है। कुछ अन्य लक्षणों में सीने में दर्द, सांस फूलने और खांसी के साथ खून आने की समस्या भी हो सकती है।

Tuberculosis Disease and Its Symptoms in Hindi, how to prevent tb disease
अधिक पसीना आने के लक्षण - फोटो : Pixabay

रात को पसीना आना
असामान्य तौर पर रात में अधिक पसीना आने का लक्षण टीबी की ओर इशारा हो सकता है। फेफड़ों में होने वाली समस्याओं के चलते लोगों में इस तरह की दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फेफड़ों में बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण आपको बुखार से साथ या बिना बुखार के भी रात में अधिक पसीना आने की दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuberculosis Disease and Its Symptoms in Hindi, how to prevent tb disease
थकान की समस्या को न करें अनदेखा - फोटो : iStock

लगातार थकान महसूस होना
थकान की समस्या को टीबी रोगियों में प्रमुख लक्षण के तौर पर देखा जाता रहा है। यह रोग शरीर को कमजोर करती जाती है जिसके कारण रोगियों में थकान की समस्या बनी रह सकती है। लगातार खांसी के साथ यदि आपको भी थकान महसूस होता आ रहा हो तो इसको लेकर शीघ्रता से किसी विशेषज्ञ से संपर्क करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Tuberculosis Disease and Its Symptoms in Hindi, how to prevent tb disease
टीबी में शारीरिक कमजोरी की समस्या - फोटो : iStock

वजन कम होते जाना
अचानक से वजन घटने के साथ भूख न लगने की समस्या टीबी के प्रमुख लक्षणों में से एक है। फेफड़ों को प्रभावित करने के साथ बैक्टीरिया शरीर को कमजोर करते जाते हैं जिसके कारण वजन कम होना सामान्य है। भूख न लगने और भोजन न कर पाने के कारण भी वजन कम होने लगता है, जिसके कारण टीबी रोगियों का शारीरिक स्वास्थ्य लगातार कमजोर होता जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed