मासिक धर्म के दौरान कई महिलाओं को इतनी ज्यादा समस्याएं होती हैं कि उनकी सारी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है, वे बिस्तर से उठ तक नहीं पाती हैं। विशेषकर दफ्तरों में काम करने वाली महिलाएं तो इस समय ज्यादा ही परेशान होती हैं। कई सारी महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए तरह-तरह की दवाओं का सेवन करती हैं, जो कि उस समय तो दर्द को कम कर देती हैं लेकिन समय के साथ ही इनके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं लेकिन अब आपको दवा लेने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम बता रहे हैं आपको एक ऐसा चमत्कारिक पेय, जिसके सेवन से मासिक धर्म के दौरान नहीं होगी आपको कोई समस्या। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए किस तरह घर में मौजूद सामान से ही तैयार होता है ये पेय।
पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाएगा ये ड्रिंक, घर पर बनाना है आसान
दर्द निवारक पेय
मासिकधर्म के दर्द की पीड़ा को दूर करने के लिए बनने वाले पेय के लिए आपको हींग, अजवाइन, मेथी पाउडर, काला नमक और छाछ लेना होगा। हींग आपके पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने, उनमें लचक बढ़ाने और पीरियड्स के दौरान दर्द पैदा करनेवाले कारणों को दूर करती है। अजवाइन अपच, कब्ज आदि समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है।
इस तरह बनाएं पेय
सबसे पहले अजवाइन को तवे पर पर धीमी आंच पर भून लें। साथ में ही एक चुटकी हींग डालकर हल्का-सा गर्म करें। ध्यान रखें कि हींग को भूनना नहीं है। ज्यादा गर्म तवे पर हींग डालने से यह जल जाएगी। हींग और अजवाइन के इस मिश्रण को एक गिलास छाछ में मिला लें। अब इस छाछ में 1 चम्मच मेथी पाउडर और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इन समस्याओं से मिलेगी राहत
मासिक धर्म के दौरान यदि आपको पेट में गैस बनना, अपच होना, कब्ज होना, कमर में दर्द होना, जांघों में दर्द, पिंडलियों में दर्द और चुभन होना, सिर में भारीपन या सिरदर्द होना, मुंह में छाले होना, ब्रेस्ट में भारीपन और असहजता होना, कमजोरी महसूस होना आदि समस्याएं हो रही हैं तो इस पेय का सेवन कर लें। सारी समस्याएं बिना किसी दवाई के ठीक होंगी।
इस बात का रखें ध्यान
छाछ की तासीर ठंडी होती है इसलिए पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने के लिए हो सकता है आपको मना किया जाए लेकिन आप इस पेय का सेवन दोपहर के समय करें, कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही सामान्य दिनों में इस पेय को मासिक धर्म के आने से एक सप्ताह पहले से पीने लगें। आपको मासिकधर्म के दौरान होनेवाली समस्याओं से राहत मिलेगी। विशेषतौर पर पेट की समस्याएं आपको परेशान नहीं करेंगी।