{"_id":"5fbea0d40eb2346f0f34d5e0","slug":"health-benefits-of-shankhpushpi-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या है तो करें इस फूल का सेवन, जरूर मिलेगा फायदा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या है तो करें इस फूल का सेवन, जरूर मिलेगा फायदा
शंखपुष्पी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। दरअसल, यह आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी है। इसके फूल से लेकर पत्ते और जड़ें सभी का इस्तेमाल औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है। इसका नाम शंखपुष्पी इसलिए पड़ा है, क्योंकि इसका फूल शंख के आकार का होता है। वैसे तो यह तीन रंग के पौधों में आता है- लाल, नीला और सफेद, लेकिन सफेद फूलों वाले शंखपुष्पी के पौधे को सबसे अच्छा माना जाता है। इसे स्मृति में सुधार और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार माना जाता है। इसके अलावा भी शंखपुष्पी के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शंखपुष्पी को भूख को बढ़ाने में मददगार माना जाता है। दरअसल, इसमें भूख और पाचन उत्तेजक के गुण होते हैं, जिससे भूख में सुधार करने में मदद मिलती है। अगर आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं तो आपको शंखपुष्पी का सेवन जरूर करना चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जो लोग मानसिक कमजोरी, मानसिक कार्यभार या मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए शंखपुष्पी सिरप अधिक लाभकारी माना जाता है। यह मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करती है और परेशान नसों को शांत करती है, जिससे सिरदर्द की समस्या में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मधुमेह रोगियों के लिए शंखपुष्पी किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप मधुमेह को नियत्रंण में रखना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से शंखपुष्पी का सेवन जरूर करना चाहिए। आप 2-4 ग्राम शंखपुष्पी के चूर्ण को मक्खन या पानी के साथ सुबह शाम पीएं। इसके नियमित सेवन से मधुमेह नियत्रिंत हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शंखपुष्पी को बालों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक आती है और बाल बढ़ने भी लगते हैं। बालों को बढ़ाने के लिए आप जड़ सहित पूरे पौधे को पहले पीस लें और सिर पर उसका लेप लगाएं। इससे आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि शंखपुष्पी के रस को नाक में डालने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।