{"_id":"5e550f728ebc3ebf480115bb","slug":"triphala-health-benefits-constipation-to-blood-cholesterol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए बेहद लाभकारी है त्रिफला, इन बीमारियों के जोखिम को करती है कम","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
सेहत के लिए बेहद लाभकारी है त्रिफला, इन बीमारियों के जोखिम को करती है कम
त्रिफला सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। वर्षों से त्रिफला का इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों के रोकथाम के लिए किया जाता रहा है। त्रिफला को आंवला, बहेड़ा और हरड़ को एक समान मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है। यह पाचन तंत्र से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तक के लिए बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में त्रिफला को हर मर्ज की दवा बताया गया है। यह मोटापे से लेकर आंखों तक के रोग के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं त्रिफला के फायदे...
2 of 5
त्रिफला
- फोटो : सोशल मीडिया
त्रिफला का शाब्दिक अर्थ है तीन फल। इसे तीन फलों को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का सबसे उत्तम उपाय है। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो त्रिफला के गुनगुने काढ़े में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपका मोटापा कम होगा। यह भी कहा जाता है कि त्रिफला के काढ़े से घाव धोने से घाव जल्द भर जाते हैं।
3 of 5
पेट में अल्सर
- फोटो : pixabay
त्रिफला चूर्ण का सेवन आंखों के लिए वरदान है। अगर गाय के घी व शहद के मिश्रण के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन किया जाय तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। त्रिफला पाचन शक्ति को मजबूत करती है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
constipation
अगर आपको कब्ज और गैस की समस्या है तो त्रिफला आपके लिए वरदान है। आप हर दिन एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण डालकर पिएं इससे आपका पेट साफ होगा और गैस की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए त्रिफला का सेवन फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा, त्रिफला में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी बढ़ती उम्र को भी थाम लेते हैं। त्रिफला ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।