{"_id":"69e7192dee08cc6276068fd4","slug":"tips-for-protect-your-hair-in-heat-waves-in-hindi-garmi-me-hair-care-kaise-kare-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: धूप से बालों को कैसे बचाएं? ध्यान रखें ये बातें वरना होगी मुश्किल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Hair Care: धूप से बालों को कैसे बचाएं? ध्यान रखें ये बातें वरना होगी मुश्किल
Tue, 21 Apr 2026 08:04 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:04 PM IST
सार
Tips For Protect Your Hair: तेज भीषण गर्मी से अब लोगों की हालत बेहाल होने लगी है। ऐसे में आपको अपनी सेहत के साथ-साथ बालों का ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको इसी बारे मे जानकारी देंगे।
विज्ञापन
धूप से बालों को कैसे बचाएं?
- फोटो : AI
Tips For Protect Your Hair: भीषण गर्मी का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि बालों और स्कैल्प की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण मिलकर बालों को कमजोर, रूखा और बेजान बना देते हैं। इस मौसम में अक्सर लोगों को बाल झड़ने, डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
धूप से बालों को कैसे बचाएं?
- फोटो : Adobe stock
नियमित सफाई जरूरी
गर्मी के मौसम में पसीना, धूल और प्रदूषण बालों की जड़ों में जम जाते हैं, जिससे स्कैल्प गंदा और चिपचिपा हो जाता है। अगर समय पर सफाई न की जाए तो डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। हफ्ते में 2–3 बार हल्के शैम्पू से बाल धोने से स्कैल्प साफ रहता है और बालों की सेहत बेहतर बनी रहती है।

हल्का तेल लगाएं
नारियल या बादाम तेल से हल्की मालिश करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। हालांकि, गर्मियों में ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प चिपचिपा हो सकता है और धूल ज्यादा चिपक सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही तेल लगाना चाहिए।

धूप से बचाव करें
तेज धूप बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर देती है, जिससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से हेयर डैमेज भी बढ़ सकता है। इसलिए बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी या छाता का इस्तेमाल करना बालों को सुरक्षित रखता है।

- फोटो : Adobe Stock
सही खानपान अपनाएं
बालों की सेहत अंदर से मजबूत आहार पर निर्भर करती है। प्रोटीन, विटामिन-बी, आयरन और मिनरल्स से भरपूर भोजन बालों की ग्रोथ में मदद करता है। हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं।