{"_id":"5aa62e614f1c1bc0078b4c48","slug":"this-magical-turmeric-ginger-remedy-will-detox-your-smoke-filled-lungs-very-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिगरेट छोड़ नहीं सकते और चाहते हैं नुकसान न हो तो अपनाएं ये नुस्खा","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सिगरेट छोड़ नहीं सकते और चाहते हैं नुकसान न हो तो अपनाएं ये नुस्खा
Tue, 13 Mar 2018 09:44 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाख कोशिश के बावजूद भी अगर आप अपनी सिगरेट की लत नहीं छोड़ पा रहे हैं तो यह आसान नुस्खा तुरंत आपको इस परेशानी से निकाल सकता है। स्मोकिंग की वजह से कैंसर, हर्ट अटैक, अल्सर, ओस्टिओपोरोसिस, स्ट्रोक और एम्फीजिमा जैसी बीमारियां होती हैं।
स्मोकिंग से सबसे ज्यादा खतरा कैंसर के होने का होता है। सिगरेट में निकोटिन होने की वजह से इसकी लत छोड़ना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में स्मोकिंग छोड़ने के साथ अपने शरीर से सारे विषैले तत्वों को भी प्राकृतिक तरीके से बाहर निकालने के लिए आप यह जादुई उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे लें इस उपाय की मदद।
2 of 3
हल्दी और अदरक न सिर्फ स्मोकिंग छुड़वाने में आपकी मदद करेंगे बल्कि साथ ही साथ शरीर में जमा सारे विषाक्त तत्वों को भी बाहर निकाल देंगे। अदरक में मितली से निजात दिलाने की क्षमता होती है, हल्दी में कैंसररोधी तत्वों के साथ एंटी-इन्फ्लेमेट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-टॉक्सिटी गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। इस रेसिपी में तीसरी चीज है प्याज। प्याज में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह फेफड़ों के कैंसर से बचाव करने में सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं कैसे इन तीनों चीजों की मदद से आप अपनी इस लत से छुटकारा पा सकते हैं।
3 of 3
कैसे करें इस्तेमाल – हल्दी-अदरक रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक अदरक का एक छोटा टुकड़े के साथ 400 ग्राम कटा हुआ प्याज, दो चम्मच हल्दी, एक लीटर पानी और थोड़े से शहद की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले पानी में अदरक और प्याज को एख साथ उबाल लें। पानी में थोड़ा और अदरक भी मिलाकर हल्दी डाल दें। गैस की आंच धीमी करके इस पानी को कुछ देर उबलने दें। दिन में दो बार या फिर जब भी आप स्मोक करें, इस मिश्रण को पीना शुरू कर दें। इससे आपके फेफड़े साफ रहेंगे और आप स्मोकिंग के तमाम दुष्प्रभावों से बच जाएंगे।
नोट- स्मोकिंग की लत छोड़ने के लिए इस नुस्खे के साथ डॉक्टर का भी परामर्श एक बार जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।