फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार चीजों में हैं विटामिन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व, सेवन से डायबिटीज जैसे अन्य रोगों मे मिलेगा फायदा

Wed, 29 Sep 2021 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Sep 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
these four food good for diabetes and heart disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी ने सभी को ये बता दिया कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति कितना चिंतित रहना चाहिए। हमारा खानपान, हमारी इम्यूनिटी का मजबूत रहना और हमारा फिट रहना बेहद जरूरी है। वही, कोरोना के अलावा लोग कई ऐसी गंभीर बीमारियों के शिकार हैं, जिनसे वो हर पल, हर दिन लड़ते रहते हैं। एक लंबा इलाज और रोजाना की दवाइयों के बीच ऐसे लोगों की जिंदगी कहीं फंसकर रह जाती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यही है जो हमें कई बीमारियों में आराम देने का काम कर सकता है। एक ऐसी हेल्दी डाइट का सेवन करें, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी डायबिटीज जैसी बीमारी में आराम देने का काम कर सकती हैं।

these four food good for diabetes and heart disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए लहसुन

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल स्वस्थ रहे और ये ठीक तरह से काम करें, तो इसमें आपकी मदद भुना हुआ लहसुन कर सकता है। ये मानव शरीर के खून में मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाकर दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है।
these four food good for diabetes and heart disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायिबिटीज के लिए कलौंजी

  • कलौंजी में मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भूरपूर होती है। इसी वजह से इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these four food good for diabetes and heart disease
मेथी के फायदे - फोटो : Pixabay

वजन कम करने के लिए मेथी

  • वजन कम करने में मेथी काफी मदद कर सकती है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक और आयरन हमारे शरीर को कई फायदे देते हैं और साथ ही ये वजन को कम करने में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
these four food good for diabetes and heart disease
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सूजन के लिए हल्दी

  • हल्दी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। शरीर में कोई चोट लगी हो या फिर शरीर में किसी तरह की सूजन हो, तो इसे कम करने में हमारी मदद हल्दी कर सकती है। हल्दी के तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की सूजन को कम करने में मददगार होते हैं।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed