फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज और मोटापा से बचना है तो इन पांच 'सफेद चीजों' से करें परहेज

Mon, 02 Nov 2020 08:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
these food items may cause obesity and diabetes causes symptoms prevention and treatment
 मोटापा - फोटो : Pixabay

तमाम व्यस्तताओं से भरी जिंदगी और अनियमित खानपान की वजह से हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आजकल मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याएं होना तो आम बात है। लगभग हर तीसरे घर में आपको मोटापा या डायबिटीज के मरीज मिल सकते हैं। ये दोनों ही समस्याएं केवल उम्र से जुड़ी नहीं रह गई हैं। बड़े-बुजुर्गों को ही नहीं, अब तो ये समस्याएं युवाओं और बच्चों को भी हो रही हैं। अनियमित जीवनशैली और खानपान में लापरवाही... युवाओं की दिनचर्या ही ऐसी हो गई है। इन वजहों से ये दोनों बीमारियां आसानी से घेर लेती है। इसलिए खानपान में बहुत परहेज रखना जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे परहेज करना ही बेहतर रहेगा। 

these food items may cause obesity and diabetes causes symptoms prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नमक और चीनी
डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो खाने में नमक और चीन का इस्तेमाल कम करें। कई लोगों को ज्यादा नमक या चीनी खाने की आदत होती है लेकिन ये आदत उनको ये दो बीमारियां दे सकती है। ज्यादा नमक खाने से आपका मोटापा और डायबिटीज का खतरा रहता है। वहीं, ज्यादा नमक से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। 

these food items may cause obesity and diabetes causes symptoms prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज और मोटापे से बचने के लिए आपको चावल का सेवन कम करना चाहिए। चावल का ज्यादा सेवन से आपको ये दोनों ही बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप ज्यादा चावल खाते हैं तो आपका वजन भी बढ़ सकता है और ब्लड शुगर भी अनियंत्रित हो सकता है। अगर आपको चावल खाना है तो व्हाइट राइस की जगह ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these food items may cause obesity and diabetes causes symptoms prevention and treatment
Noodles - फोटो : Pixabay

अगर आपको डायबिटीज और मोटापे से बचना है तो मैदा से दूरी बनाएं यानी मैदे से बनी चीजें न खाएं। अगर आप ज्यादा मात्रा में मैदे से बनी चीजें खाते हैं तो आपको डायबिटीज और मोटापे के साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। इन समस्याओं के अलावा आप दिल की बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
these food items may cause obesity and diabetes causes symptoms prevention and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज और मोटापे से बचने के लिए सफेद ब्रेड के सेवन से भी बचना चाहिए। बहुत से लोगों को लगता है कि सफेद ब्रेड सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है, जबकि ऐसा नहीं है। इसके नुकसान हो सकते हैं। सफेद ब्रेड में पोषक तत्व नहीं के बराबर होता है और इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसकी जगह आप थोड़ा-बहुत ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं।

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने मात्र के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या में विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर है। )

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed