फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इस मसाले में है डायबिटीज और हृदय रोगों से सुरक्षा देने वाले गुण, अध्ययन में दावा

Mon, 18 Oct 2021 07:11 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 18 Oct 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
tej patta benefits for diabetes and heart patients
भारतीय मसालों के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

आयुर्वेद के अनुसार हमारे रसोईघर में मौजूद ज्यादातर मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, सेहत के लिए इनका सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। यही कारण है कि कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों में इन्हीं तमाम मसालों से बने हुए काढ़े के सेवन की सलाह दी जा रही थी। किचन में मौजूद काली मिर्च, लौंग, हल्दी, अदरक जैसे मसाले शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकते हैं। तेजपत्ता भी ऐसी ही एक गुणकारी औषधि है जिसका उपयोग वर्षों से मसाले के रूप में किया जाता रहा है। 



अध्ययनों से पता चलता है कि तेजपत्ता में विटामिन-ए और सी के साथ फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। यही कारण है कि भोजन के सुगंध और स्वाद को बढ़ाने के साथ तेजपत्ता को कई समस्याओं के रामबाण इलाज के रूप में भी जाना जाता है। आइए इस औषधि से होने वाले ऐसे ही कुछ स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

tej patta benefits for diabetes and heart patients
पेट को ठीक रखता है तेजपत्ता - फोटो : Pixabay

पाचन में फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि तेजपत्ते में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो प्रोटीन के ब्रेकडाउन और भोजन को तेजी से पचाने में मदद करते हैं, जिससे अपच की समस्या से छुटकारा पाने में में मदद मिलती है। इसके अलावा तेजपत्ते का सेवन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को ठीक रखने के साथ पाचन को बेहतर रखने में सहायक है। 

tej patta benefits for diabetes and heart patients
मूड को ठीक रखने में सहायक - फोटो : Pixabay

मूड संबंधी विकारों को कम करता है
आयुर्वेद के अनुसार तनाव और चिंता की स्थिति में तेजपत्ते के धुएं में बैठने से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। तेजपत्ते में कई ऐसे गुण होते हैं जो तनाव को आसानी से प्रतिबंधित करने में सहायक हो सकते हैं। तेज पत्ते में लिनालूल नामक एक रसायन पाया जाता है जो शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के स्तर को कम करने में मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tej patta benefits for diabetes and heart patients
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए विशेष लाभदायक
डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, इसमें तेजपत्ते का सेवन फायदेमंद पाया गया है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार एक महीने तक लगातार करीब 3 ग्राम तेज पत्ते का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है। मधुमेह संबंधित कई अन्य जटिलताओं में भी इसके लाभ देखने को मिले हैं। 

विज्ञापन
tej patta benefits for diabetes and heart patients
हृदय रोग में तेजपत्ता के फायदे - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक
तेजपत्ते में मौजूद औषधीय गुण ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। यही कारण है कि तेजपत्ता को हृदय रोग में भी लाभदायक माना जाता है। तेजपत्ता, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देता है जोकि हृदय के लिए लाभदायक माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed