फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी कैंसर के होते हैं ये लक्षण, एक तो बहुत ही सामान्य है

Sun, 14 Apr 2019 03:28 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 14 Apr 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
symptoms of kidney cancer

आजकल के लाइफस्टाइल व खराब खान-पान के चलते कैंसर एक आम समस्या हो गई है। शरीर में कैंसर कई तरह के होते हैं। बल्ड कैंसर, कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर। इसी में एक और प्रमुख कैंसर है वो है किडनी का कैंसर। मनुष्य की शरीर में किडनी अहम अंग होता है। किडनी का कैंसर बहुत खतरनाक माना जाता है। हालांकि किडनी में कैंसर की शुरुआत से पहले शरीर कुछ संकेत देता है। अगर आप सही समय पर इन लक्षणों की पहचान कर लेंगे तो इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं। सामान्य तौर पर किडनी का कैंसर किसी को भी हो सकता है लेकिन अधिक चांस उन लोगों को होता है जो धुम्रपान व शराब का सेवन करते हैं। इसलिए हम आपको किडनी कैंसर के लक्षण बताने जा रहे हैं। 

symptoms of kidney cancer

पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना
वैसे तो पीठ के दर्द का सामान्य माना जाता है लेकिन यह किडनी कैंसर का लक्षण हो सकता है। अधिकांश लोग बीमारी के बढ़ने के बाद पीठ के निचले हिस्से पर दर्द का अनुभव करते हैं। यह दर्द आमतौर पर बहुत तेज होता है जिससे बहुत असुविधा हो सकती है। 

symptoms of kidney cancer

पेशाब में खून आना
किडनी से संबंधित बीमारियों का पहला लक्षण है पेशाब में खून आना। पेशाब में खून होना अच्छी तरह से गुर्दे के कैंसर का संकेत कर सकते हैं। कभी-कभी पेशाब में खून की मात्रा इतनी कम होती है कि इसका परीक्षण कर के ही पता लगाया जा सकता है। इसलिए अगर आपको पेशाब में खून दिखे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of kidney cancer

शरीर में खून की कमी
गुर्दे रेड ब्लड कोशिकाओं के उत्पादन को भी नियंत्रित करता है। गुर्दे के कैंसर से रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन कम हो सकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को एनीमिया की शिकायत हो सकती है। एनीमिया के कारण आप अधिक समय थकावट महसूस कर सकते हैं। 

विज्ञापन
symptoms of kidney cancer

तेजी से वजन घटना
अगर आपके कोशिश किए बिना तेजी से वजन घट रहा है तो यह चिंताजनक विषय है। यह किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। जैसे ही ट्यूमर फैलता है आपको कम भूख लग सकती है। जिससे आपको कम खाना पड़ेगा इससे आपका वजन कम हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed