फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों से दिखने लगा है धुंधला, तो गंभीर बीमारी के हो सकते हैं लक्षण

Tue, 27 Aug 2019 12:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 27 Aug 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
symptoms and cure for low blood pressure
उच्च रक्तचाप की समस्या तो बहुत से लोगों को होती है। इस बारे में बातें और जागरुकता के कारण लोग उच्च रक्तचाप की पहचान कर लेते हैं और सही उपचार और परहेज से जीवनभर स्वस्थ जीवन भी गुजार लेते हैं। लेकिन निम्न रक्तचाप की समस्या को बहुत देर से समझा जाता है। जिसकी वजह से मरीज को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। तो आइए जानते हैं निम्न रक्तचाप की समस्या होने पर शरीर में क्या प्रभाव नजर आता है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है।

 

symptoms and cure for low blood pressure
- फोटो : pixa
क्या हैं लक्षण निम्न रक्तचाप के

जिन मरीजों को लगातार चक्कर आते हैं, बेहोशी महसूस होती है या नजरों से धुंधला दिखता है। इसके साथ ही उल्टी और मिचली जैसे एहसास होते हैं उनको संभावना है कि निम्न रक्तचाप की शिकायत हो। अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा तनाव में होता है तो भी उसे निम्न रक्तचाप की शिकायत हो सकती है।


 
symptoms and cure for low blood pressure

अगर किसी इंसान की दिल की धड़कन बहुत धीरे चल रही है और शरीर ठंडा हो रहा हो साथ ही त्वचा पीली पड़ जाए तो यह अवस्था मरीज के लिए जानलेवा हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि सही समय पर निम्न रक्तचाप को पहचान कर उसका इलाज किया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms and cure for low blood pressure
घरेलू नुस्खे निम्न रक्तचाप के उपचार के लिए

अगर किसी को निम्न रक्तचाप की समस्या है तो उसे डॉक्टर की सलाह के साथ नमक की मात्रा का सेवन थोड़ा सा बढ़ा देना चाहिए।। ऐसा करने से रक्तचाप सामान्य हो जाता है। अगर लगातार चक्कर आने की समस्या हो रही है तो दिन भर में ढेर सारा पानी पिएं क्योंकि पानी, शरीर की क्रिया को सही ढंग से चलाने में मदद करती हैं।


 
विज्ञापन
symptoms and cure for low blood pressure

लो ब्लड प्रेशर की शिकायत वालों को दिन में कम से कम दो बार चुकंदर का एक कप जूस पीना चाहिए। ये जूस सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। इसके साथ ही बादाम का पेस्ट बनाकर उसे गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से आराम मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed