फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: अक्सर पैरों में बनी रहती है सूजन? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:22 PM IST
सार

शारीरिक मेहनत, थकान के कारण आपको पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। हालांकि कभी-कभी ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकती है। इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Swelling In Feet Could Be a Symptoms Of Serious Illness know Swollen Ankles and Feet causes
पैरों में सूजन की समस्या - फोटो : Freepik.com

पैरों-टखनों में सूजन बहुत आम समस्या है, ये किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर बहुत ज्यादा पैदल चलने, शारीरिक मेहनत, थकान के कारण आपको ये समस्या हो सकती है जिसे अक्सर चिंता का विषय नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आपको अक्सर पैरों में ये दिक्कत बनी रहती है, भले ही आप ज्यादा चल या मेहनत न कर रहे हों तो निश्चित ही ये ऐसा संकेत हो सकता है जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। 



पैरों में अक्सर बने रहने वाली सूजन की समस्या कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकती है। इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार संक्रामक रोगों, किडनी की बीमारी, शरीर में तरल पदार्थों की अधिकता, गर्भावस्था की जटिलताओं के कारण भी आपके पैर सूज सकते हैं। यही कारण है कि इसका समय पर सही निदान और उपचार किया जाना आवश्यक हो जाता है। 

क्या आप भी पैरों-टखनों में अक्सर सूजन बने रहने की समस्या से परेशान हैं?

Swelling In Feet Could Be a Symptoms Of Serious Illness know Swollen Ankles and Feet causes
पैरों में सूजन-दर्द की समस्या - फोटो : Adobe

टखनों और पैरों में सूजन की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्भावस्था के दौरान टखनों और पैरों में कुछ सूजन आना सामान्य है, वहीं यदि आपके पैरों में चोट या मोच हो जाए तो इसके कारण भी पैरों में सूजन आ सकती है। इस तरह की समस्याएं सामान्य उपचार के माध्यम से ठीक भी हो जाती हैं। हालांकि अगर आपके पैरों में बिना इन कारणों के ही अक्सर सूजन बनी रहती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

आइए उन कारणों के बारे में जानते हैं जो पैरों में सूजन को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

Swelling In Feet Could Be a Symptoms Of Serious Illness know Swollen Ankles and Feet causes
पैरों की समस्याओं पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

लाइफस्टाइल की समस्याएं

पैरों में अक्सर बने रहने वाली सूजन की समस्या के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को भी एक कारण माना जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों की लाइफस्टाइल सेंडेंटरी होती है (गतिहीन जीवनशैली), अधिक वजन की दिक्कत है, गलत फिटिंग वाले जूते पहनते हैं तो इन कारणों से पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा जो लोग नमक का सेवन अधिक करते हैं, उनमें भी पैरों के सूजन की दिक्कत अधिक  देखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swelling In Feet Could Be a Symptoms Of Serious Illness know Swollen Ankles and Feet causes
पैर में सूजन - फोटो : Freepik.com

कहीं आपको संक्रमण तो नहीं?

पैरों और टखनों में सूजन बने रहना कुछ प्रकार के संक्रमण का संकेत भी हो सकता है। विशेषतौर पर डायबिटिक न्यूरोपैथी या पैरों की तंत्रिकाओं में होने वाली समस्याओं के कारण पैरों में सूजन हो सकती है। यदि आपको मधुमेह है, तो पैरों में छाले और घावों पर गंभीरता से ध्याम देते रहना जरूरी हो जाता है, गंभीर स्थितियों में सड़न हो सकती है जिससे पैर काटने की भी नौबत आ सकती है।

यदि आप डायबिटीज के शिकार हैं और आपको अक्सर पैरों में सूजन या छाला बना रहता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
Swelling In Feet Could Be a Symptoms Of Serious Illness know Swollen Ankles and Feet causes
किडनी की बीमारी - फोटो : Freepik.com

लिवर और किडनी की बीमारी

पैरों में अक्सर सूजन बने रहना लिवर या किडनी की बीमारी का भी संकेत हो सकता है, विशेषतौपर किडनी की बीमारी के कारण पैरों में ये दिक्कत अधिक देखी जाती है। असल में जब आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही होती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने शुरू हो जाते हैं जिसके कारण पैरों में सूजन बढ़ सकती है।

इसी तरह लिवर रोगों के कारण एल्बुमिन नामक प्रोटीन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है, ये रक्त वाहिकाओं से रक्त को आसपास के ऊतकों में लीक होने से रोकता है। अपर्याप्त एल्बुमिन के कारण द्रव का रिसाव हो सकता है, जो पैरों में सूजन बढ़ा सकती है।


----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed